गोभी कीमा रेसिपी|Gobi Keema recipe in Hindi- एक ही तरह से गोभी की सब्जी अगर आप नहीं खाना चाहते हैं,तो कुछ नया सीखे आज हम आपके लिए गोभी कीमा रेसिपी लेकर आए हैं,गोभी कीमा का नाम सुनते ही मन में नॉनवेज का ख्याल आता होगा लेकिन यह पूरी तरीके से शुद्ध शाकाहारी है,और घर की सामग्री से आप इसे आसान विधि से बना सकते हैं,इसके लिए गोभी और कुछ मसालों की आवश्यकता होगी तो चलिए आज हम आसान विधि से सीखेंगे की गोभी का कीमा कैसे बनाते हैं,इस रेसिपी को आपके घर के बड़े बच्चे सभी बहुत पसंद करेंगे बच्चों को आप लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं,अगर वह गोभी खाने को मना करते हैं तो इस रेसिपी को देखकर नहीं मना करेंगे।

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   15 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय 10 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीकितने लोगों के लिए 03

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी       Easy 

 

गोभी कीमा रेसिपी|Gobhi bhurji recipe in Hindi
गोभी कीमा रेसिपी इन हिंदी

गोभी कीमा बनाने की सामग्री-

  • 1 -फूलगोभी (मध्यम आकार)
  • 1 tbsp – देसी घी
  • 3 – बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 -प्याज (बारीक कटा)
  • 2 – हरी मिर्च (साबुत)
  • 3tbsp-हरी धनिया (बारीक कटी)
  • 1 tbsp-अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 – टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 cup- मटर (उबले हुए)
  • 1/4 tbsp हल्दी पाउडर
  • 1/2 tbsp -लाल मिर्च पाउडर
  • 1 tbsp- धनिया पाउडर
  • 1/2 tbsp – गरम मसाला
  • 2 tbsp – फ्रेश क्रीम

आप पढ़ रहे है गोभी कीमा रेसिपी ? अगर आप चाहे तो आप #1Gobhi Paratha और #2Dahi Paratha Recipe  बना सकती है |


खड़े मसाले-गोभी कीमा रेसिपी|Gobi Keema recipe in Hindi

  • 1/2- दालचीनी
  • 1 – बड़ी इलायची
  • 3 – हरी इलायची
  • 1 – चम्मच जीरा
  • 1 – तेज पत्ता

गोभी कीमा रेसिपी|Gobhi bhurji recipe in Hindi

गोभी कीमा बनाने की विधि-

  • सबसे पहले गोभी को धूल कर अच्छे से साफ करें और कद्दूकस की मदद से कद्दूकस कर लें ।
  • गैस को medium flame में on करें और उस पर एक कढ़ाई रखें कढ़ाई में देसी घी डालें और कद्दूकस की हुई फूलगोभी को डालकर 5 से 6 मिनट तक फ्राई करें ।
  • अब फ्राई की गई गोभी को एक अलग प्लेट में निकाल ले,और उसी कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और तेल को गर्म हो जाने दे।
  • तेल जब गर्म हो जाए तब सारे खड़े मसाले डालें और 1 मिनट तक फ्राई करें ।
  • अब बारीक कटा प्याज,हरी मिर्च डालकर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें,फिर टमाटर डालेंगे नमक स्वाद अनुसार डालकर टमाटर गलने तक फ्राई करें।
  • टमाटर जब अच्छे से गल जाए तो उसमें सारे मसाले डालेंगे हल्दी,लाल मिर्च,धनिया पाउडर,गरम मसाला और आधा कप पानी डालकर मसालों को तेल छोड़ने तक 2 से 3 मिनट तक फ्राई करेंगे।
  • मसाले जब तेल छोड़ दे,तो उसमें फ्राई किया हुआ गोभी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब एक ढकने की मदद से कढ़ाई को ढक कर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • 5 मिनट बाद जब देखेंगे,गोभी कीमा बनकर तैयार है, एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से हरा धनिया और फ्रेश क्रीम डालकर सजाएं। गोभी कीमा रेसिपी|Gobi Keema recipe in Hindi
  • गरमा गरम गोभी कीमा रेसिपी बनकर तैयार है, गोभी कीमा को पूरी,पराठा या फिर रोटी के साथ सर्व करें।
    गोभी कीमा रेसिपी|Gobhi bhurji recipe in Hindi
    गोभी कीमा रेसिपी|Gobhi bhurji recipe in Hindi

सुझाव-Key to Note

  • कद्दूकस की गई गोभी को अगर आप एक चम्मच देसी घी डालकर पहले फ्राई करेंगे तो उसका पानी जल जाएगा और थोड़ा स्मोकी फ्लेवर आएगा। गोभी कीमा रेसिपी|Gobi Keema recipe in Hindi
  • गोभी कीमा रेसिपी को आप अपने स्वाद अनुसार तीखा और चटपटा बना सकते हैं।

 Conclusion-

मुझे विस्वास है आपको ये गोभी कीमा रेसिपी बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |

 अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

 मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |

Read also-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here