आप में से कई लोगों ने फिश करी खाई होगी लेकिन सरसों वाली Fish Curry Recipe का अपना एक अलग स्वाद होता है। सर्दियों के मौसम में फिश करी खाने का अलग ही मजा है,फिश करी को बनाने 40 मिनट का समय लगता है। अगली बार आपका मन फिश करी खाने का करे तो एक बार सरसों वाली Fish Curry Recipe को जरूर try करें।

सरसों वाली Fish Curry Recipe बनाने की सामग्री-
सरसों वाली फिश करी में जीरा, धनिया पाउडर और राई का अलग स्वाद आता है,इस करी को बनाते हुए कुछ टिपिकल मसाले भी डाले जाते हैं,और यह खास मसाला धनिया, जीरा, काली मिर्च, राई और लाल मिर्च से तैयार किया जाता है। इस मसाले की वजह से फिश करी का स्वाद दोगुना हो जाता है। पार्टी और त्योहार के इस सीजन के लिए यह एक बेहतरीन डिश है।

सरसो वाली Fish Curry Recipe की सामग्री-
- 6 टुकड़े मछली
- 2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 3 1/2 tbsp नमक
- 3/tbsp हल्दी
- 2/tbsp लाल मिर्च पाउडर
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 बड़े चम्मच तेल
- 10-15 कलियां लहसुन
- 2 हरी मिर्च
- 1/tbsp राई
- 1/tbspकाली मिर्च
- 1/tbspजीरा
- 2 साबूत लाल मिर्च
- 1/tbspमेथी दाना
- 2 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 2 तेजपत्ता
- 2 कप पानी
- 1/tbsp गरम मसाला
- 1/tbsp fish मसाला
- बारीक कटा हरा धनिया
- 2/tbsp नीबू का रस
सरसों वाली Fish Curry Recipe बनाने की विधि-
- एक बाउल में रोहू मछली के टुकड़े लें, इसमें 2 चम्मच नमक, हल्दी, लाल मिर्च और तेल डालें।
सभी मसाले मिलाकर 15 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए छोड़ दें। - मैरीनेट किए हुए मछली के टुकड़े तेल में डालकर fry करें 4 से 5 मिनट तक मछली को दोनों तरफ पलट कर fry करना है मछली को fry करने के बाद एक अलग बर्तन में निकाल ले।

- अब एक जार में लहसुन, अदरक,हरी मिर्च, राई, काली मिर्च, जीरा, साबूत लाल मिर्च, मेथी दाना,हल्दी, नमक और टमाटर डालें।
- इन सभी सामग्री को एक साथ पीस कर पेस्ट बना लें।
- गैस को medium flame में on करें,और एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और तेल जब गर्म हो जाए फिर तेल में राई,करि पत्ता,तेज पत्ता,प्याज डालें,प्याज जब सुनहरा हो जाये तो तैयार किया गया पेस्ट डालें।
- मसाले को भूने और इसमें 1/2tbsp नमक डालकर मिक्स करें,मसालों को 1 से 2 मिनट तक अच्छे से पकाना है,4 से 5 चम्मच पानी डालें मसालों से तेल अलग होने तक मसाले को fry करें।
- मछली के पीस डालकर मसाले में अच्छे से मिक्स करें और 2 cup पानी डालें।
- Medium flame पर 5 से 10 मिनट पकाएं और मछली को ढककर नहीं पकाना है,इससे मछली बदबू करने लगेगी और खाने में स्वाद अच्छा नहीं आएगा।
- मछली जब पक जाए तो,अंत में गरम मसाला और मछली मसाला,धनिया पत्ता डालकर सर्व करें आप इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं। धन्यवाद!
यह भी पढ़े























