Masala Chai Recipe:- सर्दियों के मौसम में चाय पीने का तो अलग ही मजा है,इस पर अगर मसाला चाय हो जाए तो वाह क्या कहना, भारत में तो हर घर में चाय पीने का एक अलग ही शौक माना जाता है,सुबह शाम या फिर कोई मेहमान आ जाएं तो चाय जरूर बनती है,शादी विवाह समारोह में भी चाय बना जरूरी है,तो ऐसी एक रेसिपी हम आपके लिए लेकर आए हैं, मसाला चाय रेसिपी जो बनाने में आसान होती है,और स्वाद में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है,आप घर के ही कुछ सामान से मसाला चाय रेसिपी बना सकते हैं,और सर्दियों के मौसम में इस का लुफ्त उठा सकते हैं।

मसाला चाय रेसिपी

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   15 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय10 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीकितने लोगों के लिए 4

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी   Very Easy 

 

Masala Chai Recipe सामग्री-(Ingredients for Masala Chai Recipe)

मसाला चाय रेसिपी|Indian Spiced Tea Recipe In Hindi:-

पानी 1 cup
दूध (पका हुआ) 4 cup
चाय पत्ती (आपकी पसंद की) 2 tbsp
अदरक (कद्दूकस किया) 1 tbsp
काली मिर्च (कुटी हुई) 4-5
छोटा टुकड़ा दालचीनी 1
तेजपत्ता 1
हरी इलायची (कुटी हुई) 2
सूखे गुलाब की पत्ती 10 से 12
चीनी ( स्वाद अनुसार) 4 tbsp

 

आप पढ़ रहे है मसाला चाय रेसिपी? अगर आप चाहे तो आप #1Gobhi Paratha और #2Dahi Paratha Recipe  बना सकती है |

विधि- (How to make Masala Chai Recipe)

  • सबसे पहले गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उस पर एक चाय बनाने वाला बर्तन रखें।
  • अब एक कप पानी डालें, चाय पत्ती,अदरक, इलाईची,काली मिर्च ,दालचीनी, तेजपत्ता,गुलाब की पत्ती,चीनी डाले और पकाए जब तक की 1/4 भाग बचे। (उबलने दे)
  • अब इसमें दूध डाले और 7 से 8 मिनट तक अच्छे से मध्यम आंच पर पकाएं।
  • निर्धारित समय के अनुसार मसाला चाय बन कर तैयार है गरमा गरम मसाला चाय को एक छन्नी की मदद से प्याले में छान ले।
  • गरमा गरम Masala Chai Recipe बनकर तैयार है आप इसे सर्दियों के मौसम में और बरसात या फिर जब आपका मन हो तो पी सकते हैं। मसाला चाय रेसिपी|Indian Spiced Tea Recipe In Hindi
  • मसाला चाय  को आप पकोड़े या फिर नमकीन के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
मसाला चाय रेसिपी
मसाला चाय रेसिपी

सुझाव-

  • मसाला चाय बनाने में आप इसमें एक चुटकी नमक का भी उपयोग कर सकते हैं। (आवश्यक नहीं है)
  • मसाला चाय मैं चीनी आप अपने स्वाद अनुसार भी डाल सकते हैं। (ज्यादा मीठा या कम मीठा)

Conclusion-

मुझे विस्वास है आपको ये मसाला चाय रेसिपी|Indian Spiced Tea Recipe In Hindi बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

 मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here