आज हम आपके साथ में Moong Dal Chilla Recipe For Weight Loss शेयर करने जा रहे हैं,आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जो लोग डाइटिंग पर रहते हैं,वह कोशिश करते हैं,कि उनका ब्रेकफास्ट हेल्दी हो लेकिन फैटी ना हो तो आज आपको बताएंगे बहुत ही आसान तरीके से मूंग दाल चिल्ला रेसिपी कैसे बनाते हैं



Moong Dal Chilla Recipe For Weight Loss बनाने की सामग्री-`

  • एक कप मूंग दाल
  • प्याज बारीक कटा हुआ(1 medium size)
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • आधा छोटा चम्मच हींग
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • देसी घी एक चम्मच

Moong Dal Chilla Recipe For Weight Loss बनाने की विधि-

  • सबसे पहले एक cup मूंग की दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे। मूंग दाल जब अच्छे से फूल जाएगी तब उसके पानी को निकालकर अच्छे से साफ कर देंगे,और उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लेंगे।
  • एक बाउल लेंगे उसमें मूंग दाल का पेस्ट डालेंगे। और बारी- बारी से सभी सामग्री add करेंगे। बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च ,धनिया पता बारीक कटा हुआ, हींग आधा छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच ,लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच ,नमक स्वाद अनुसार डालेंगे।
  • इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करेंगे और 2 मिनट के लिए साइड में रख देंगे।
  • गैस को medium flame मैं on करेंगे,और नॉन स्टिक तवा रखेंगे,तवे में हल्का सा देसी घी लगाएंगे।
  • तवा जब हल्का गर्म हो जाए तब उसमें मूंग दाल का जो बैटर रेडी किया था,उसको तवे में 1 चमचे की मदद से डालेंगे,और उसी चमचे से बीच में रखकर गोल,गोल बैटर को घुमाएंगे,(जैसे कि डोसा बनाते हैं)यह proses थोड़ा जल्दी करना है,ताकि मूंग दाल का चिल्ला तवे में अच्छे से फैल जाए और फटे नहीं इसे 1 मिनट तक एक साइड में पकने देंगे।
  • चिल्ला जब एक साइट पक जाए,तो उसे दूसरे साइट पलट कर अच्छे से पका लेना है।
  • इसी तरीके से सारे मूंग दाल के चिल्ले बना लेना आप इसे Morning के breakfast और Night के Dinner मैं भी खा सकते हैं।
  • यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है,Moong Dal Chilla Recipe For Weight Loss आपको हेल्दी भी रखता है,हम आशा करते हैं कि आपको यह रेसिपी पसंद आएगी,आप इसे हरे धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं।

    यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here