Sweet Corn Tikki Recipe-: बरसात के मौसम में अधिकतर कुछ तीखा और चटपटा खाने का मन करता है,तो सभी के मन में यह चलता है,की तीखा और चटपटा क्या खाएं एक ही तरीके से पकौड़ी आलू टिक्की खाकर अगर मन भर गया है,तो यह स्वीट कॉर्न टिक्की रेसिपी बना कर खाएं टिक्की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है,और स्वीट कॉर्न टिक्की रेसिपी को बनाना भी आसान होता है,टिक्की बनाने के लिए स्वीट कॉर्न, उबले आलू,अदरक,लहसुन,हरी मिर्च और ब्रेडक्रंब्स का उपयोग होता है,घर में छोटी सी पार्टी हो या फिर अचानक से मेहमान आ जाए तो,यह Sweet Corn Tikki Recipe बनाकर सर्व करें सभी को बहुत पसंद आएगा।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |
Sweet Corn Tikki Recipe बनाने की सामग्री-
- 2 Cup – मकई के दाने (उबले हुए)
- 3 – आलू (उबले हुए)
- 1/2 Cup – ब्रेड क्रंब्स
- 1/2 tbsp – अदरक,लहसुन (पेस्ट)
- 1/2 tbsp – जीरा पाउडर
- 1 pinch – हींग
- 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 3 tbsp – हरा धनिया (बारीक कटा)
- 1/2 tbsp – चाट मसाला
- 1/4 tbsp – गरम मसाला
- 2 tbsp – नींबू का रस
- 1/2 tbsp – लाल मिर्च पाउडर
- नमक (स्वाद अनुसार)
- 4 tbsp – तेल
Sweet Corn Tikki Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले उबले हुए मकई के दाने को एक ग्राइंडर जार में डालकर हल्का दर्द का ग्राइंड कर ले।
- अब एक प्लेट ले और उबले हुए आलू,स्वीट कॉर्न डालकर मैस कर ले।
- अदरक लहसुन पेस्ट,जीरा,हींग,हरी मिर्च, हरा धनिया,ब्रेड क्रंब्स,चाट मसाला,गरम मसाला,नींबू का रस,लाल मिर्च,नमक मिक्सर में डालें।
- सभी सामग्री को आपस में अच्छे से मिला ले,और आलू की टिक्की बनाने के लिए मध्यम आकार में बराबर भागों में बांट लें।
- अब दोनों हाथों की हथेलियों में हल्का सा तेल लगाएं और गोल की हुई टिक्की को हल्का सा चपटा कर ले।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और उस पर एक नॉन स्टिक तवा रखें तवा में एक चम्मच तेल डालें।
- अब एक-एक करके टिक्की तवे में डालें एक बार में लगभग तीन से चार टिक्की शेके।
- टिक्की को दोनों तरफ पलट-पलट कर भूरा रंग होने तक सेकना है,जब स्वीट कॉर्न टिक्की का रंग भूरा हो जाए तो एक प्लेट में निकाल ले।
- इसी प्रकार से सभी स्वीट कॉर्न टिक्की को तवे में डालकर मध्यम आंच में शेक लेना है।
- गरमा-गरम Sweet Corn Tikki Recipe बनकर तैयार है,टिक्की को एक प्लेट में निकाल कर हरी चटनी मीठी-चटनी या दही के साथ सर्व करें।
स्वाद –
- तीखा और चटपटा
सुझाव-
- स्वीट कॉर्न टिक्की बनाते समय आप अपने स्वाद अनुसार मिर्च और नमक का उपयोग कर सकते हैं।
- टिक्की को घी, सरसों का तेल अथवा ऑलिव ऑयल,रिफाइंड में भी fry कर सकते हैं।
- अगर आप टिक्की में ब्रेडक्रंब्स उपयोग में नहीं लाना चाहते तो यह जरूरी भी नहीं है।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये स्वीट कॉर्न टिक्की (Sweet Corn Tikki Recipe ) बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 






