Mungfali Chatni Recipe-: प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की चटनी खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है,दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा बनने वाली चटनी मूंगफली की चटनी हैं,इस चटनी को डोसा,इडली,उत्तम,उपमा आदि के साथ सर्व किया जाता है, मूंगफली की चटनी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है,उससे कई ज्यादा इसे बनाना आसान है,मूंगफली की चटनी खाने में इतनी स्वादिष्ट लगती है,कि इससे आप हफ्ते में तीन चार बार तो जरूर ही बनाओगे चलिए जानते हैं एकदम आसान विधि से मूंगफली की चटनी कैसे बनाते हैं।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 2 |
Mungfali Chatni Recipe की सामग्री-
- 1 कप मूंगफली के दाने
- 2 टीस्पून – तेल
- 1 टीस्पून -उड़द दाल
- 1 टीस्पून -चना दाल
- 5 से 6 – लहसुन की कलियां
- 1 हरी मिर्च
- 1 टीस्पून – इमली का पल्प
- नमक स्वादानुसार
- ½ कप पानी (या आवश्यकतानुसार)
तड़के के लिए:
- 2 टीस्पून तेल
- 1 टीस्पून सरसों के बीज
- 1 टीस्पून उड़द दाल
- 1/2 चुटकी हींग
- 1 सूखे लाल मिर्च
- 3-4 -करी पत्ता
मूंगफली की चटनी बनाने की विधि-
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उस पर एक पेन रखें और मूंगफली को सूखा भूनें मूंगफली के छिलके अलग होने तक।
- जब मूंगफली ठंडी हो जाए तो मूंगफली के छिलके को निकाल दें।
- अब उसी पैन में 2 टीस्पून तेल डालकर उड़द दाल और चना दाल को रोस्ट करें और हरी मिर्च,लहसुन को भी फफोले दिखने तक भूनें।
- अब एक ब्लेंडर जान लें,और उसमें मूंगफली के दाने,उड़द दाल, चना दाल,लहसुन और हरी मिर्च को डालें।
- इमली का पल्प और स्वादानुसार नमक,पानी आवश्यकतानुसार मिलाते हुए चटनी को महीन होने तक ब्लेंड करें और चटनी को एक बाउल में निकाल ले।
- गैस पर एक तड़का पहन रखे,और 2 टीस्पून तेल को गर्म करके तड़का तैयार करें।
- सरसों के बीज,उड़द दाल,चुटकी भर हींग,सूखे लाल मिर्च और कुछ करी पत्ते डाल कर तड़का तैयार करें।
- राई जब अच्छे फूटने लगे तब तड़के को मूंगफली की चटनी के ऊपर से डाल दें।
- स्वादिष्ट Mungfali Chatni Recipe बनकर तैयार है,चटनी को इडली, डोसा,उपमा,उत्तम के साथ परोसें।
सुझाव-
- मूंगफली की चटनी में आप अपने स्वाद अनुसार नमक और मिर्च का उपयोग कर सकते हैं।
- मूंगफली की चटनी बनाते वक्त आप इसमें नारियल का उपयोग भी कर सकते हैं।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये मूंगफली की चटनी (Mungfali Chatni Recipe ) बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 






