Makhana Kheer Recipe-: मीठा खाना तो सभी को बहुत पसंद आता है,लेकिन खाने के बाद अगर कुछ मीठा मिल जाए तो उसकी बात ही अलग है,भारतीय डेजर्ट में खीर खूब पसंद की जाती है,फिर वह चाहे चावल की खीर,साबूदाना की खीर हो या फिर मखाने की खीर जन्माष्टमी या फिर सावन के पर्व, नवरात्र के उपवास में मखाने की खीर बनाकर खाएं यह आपको सारा दिन एनर्जी से भरपूर रखेगा और भूख भी नहीं लगेगी मखाने की खीर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती है।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |
Makhana Kheer Recipe की सामग्री-
- 300 gram – मखाना
- 7-8 – काजू
- 2 टीस्पून – घी
- 1/2 टीस्पून – इलाइची पाउडर
- 500 gram – दूध
- 2 टीस्पून – चीनी
- 2 टीस्पून – ड्राई फ्रूट्स (बारीक कटे)
Makhana Kheer Recipe बनाने की विधि-
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं मखाने और काजू को एक पैन में थोड़ा घी डालकर fry कर लें,और एक प्लेट में निकाल ले।
- जब मखाना ठंडा हो जाए तो,उसमें से 3/4 मखाने और काजू के साथ थोड़ी इलाइची को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
- एक गहरा पैन लें,और 500 gram दूध डालकर उबलने दें, जब तक कि दूध थोड़ा गाढ़ा ना दिखने लगे।
- अब दूध में चीनी डालें, और मखाने का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं और 6 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- मखाने की खीर को गाढ़ा होने तक लगतार चलाएं और पका लें।
- मखाने की खीर बनकर तैयार है,अब कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
- गरमा गरम Makhana Kheer Recipe बन कर तैयार है,खीर को थोड़ा ठंडा कर के खाएं।
सुझाव-
- मखाने की खीर में चीनी आप अपने स्वाद अनुसार ही डालें।
- मखाने की खीर बनाते वक्त आप चाहे तो जब मखाना फ्राई करें तो उसमें हल्का सा व्रत वाला नमक डाल सकते हैं।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये मखाने की खीर (Makhana Kheer Recipe) बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 






