शहद खाने के फायदे नुकसान- सभी के दिमाग में बस एक ही सवाल चलता है,कि आखिर लोग शहद क्यों पीते हैं,और शहद की इतनी तारीफ क्यों करते हैं,शहद के बारे में विस्तार से जानेंगे कि इसको गुनगुने पानी में या फिर ऐसे ही खाने के क्या फायदे हैं,बहुत से लोग सोचते हैं,ज्यादा शहद पीने से शुगर हो जाएगा,इन सभी सवालों का जवाब आज आपके साथ साझा करने वाले हैं,तो जानते हैं,शहद पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं।

शहद खाने के फायदे नुकसान

शहद खाने के फायदे- शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है,यह तो सभी जानते हैं,प्राचीन काल में आयुर्वेदिक और चिकित्सा में शहद का उपयोग कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है।अगर शहद की गुणों की बात करें तो इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीबैक्टीरियल एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुड मौजूद होते हैं, साथ ही विटामिन B6 और विटामिन बी सी एमिनो एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

शहद खाने के फायदे नुकसान

सुबह शहद पानी पीने के फायदे- बहुत से लोग चीनी की बजाए शहद का उपयोग करते हैं,अपनी हर्बल टी,फ्रूट चार्ट,पानी,लेमन टी में शहद का उपयोग करते हैं। डाइटिशियन भी आपको यही सलाह देंगे,कि शहद पानी का उपयोग आपको जरूरी पोषण प्रदान करने तथा कई गंभीर रोगों को भी आपसे दूर रखने में मदद करता है। अगर आप नींबू पानी में शहद का उपयोग करके इसका सेवन करते हैं,तो इसके बहुत ही ज्यादा फायदे मिलते हैं।

शहद पानी पीने के फायदे-

  • आयुर्वेदिक में शहद को अमृत के समान माना गया है,बच्चों से लेकर वयस्कों तक शायद सभी के लिए फायदेमंद है,शहद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है,तथा संक्रमण बीमारियों से बचाता है।

खांसी और गले की खराश से दिलाए छुटकारा-

  • मौसम बदलते ही गले में खराश और खांसी जुखाम होना आम बात है,इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय मैं शहद का प्रयोग दवा के रूप में करते हैं।
    उपयोग- एक गिलास गुनगुना पानी ले और उसमें एक चम्मच शहद डालें शहद को अच्छे से पानी में घोल ले,और 1 -1 घूट करके पिए इससे गले की खराश और खांसी से छुटकारा मिलता है।

शहद लाए त्वचा में निखार-

  • शरीर के टॉक्सिंस को शहद बाहर निकालने में मदद करता है साथ ही चेहरे के दाग धब्बे और कील मुहांसों को हटाने में भी मदद करता है,
  • शहद का सेवन गुनगुने पानी में डालकर पीने तथा बेसन के अपटन में डाल कर चेहरे पर लगाएं इससे चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं।

उपयोग- चेहरे में निखार और चमक बढ़ाने के लिए शहद से फेस पैक तैयार करें। एक चम्मच बेसन,एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर,चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद चेहरा को धूल ले।

इम्यूनिटी को मजबूत करने मैं मददगार है-

  • विटामिन से भरपूर शहद सर्दी खासी मौसमी एलर्जी,वायरल संक्रमण और बुखार जैसी समस्याओं से बचाने और छुटकारा दिलाने में शहद लाभकारी होता है,यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
    उपयोग- एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालें या फिर खाली एक चम्मच शहद का ही सेवन करें।

वजन कम करने में मददगार-

  • शहद वजन कम करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक है,यह पाचन को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। साथ ही शरीर में टॉक्सिंस और हानिकारक पदार्थों को भी बाहर निकालता है,
  • यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है,और शरीर की कैलोरी और चर्बी को तेजी से खतम करने में मदद करता है।

उपयोग- सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालें और पिए। शहद के साथ नींबू का भी उपयोग कर सकते हैं,शहद का सेवन करने के बाद आधे घंटे तक कुछ ना खाएं।

शहद खाने के फायदे नुकसान

कब्ज से दिलाए राहत-

  • कब्ज वाले मरीज अन्य कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं,पेट से जुड़ी कई समस्याओं की जड़ कब्जी है,शहद शरीर में प्रपोज के अवशोषण को कम करता है
  • इस वजह से आप इसका उपयोग कब्ज को दूर करने में भी कर सकते हैं,कब्ज से राहत दिलाने के अलावा यह पेट फूलने और गैस जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

उपयोग- अगर कब्ज से निजात पाना चाहते हैं,तो रोज सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद डालकर पिए इससे कब्ज से राहत मिलेगी।

सुझाव-

  • शहद को गुनगुने पानी में ही पिए पानी को ज्यादा खोलआए नहीं ज्यादा गर्म पानी में डालकर ना पिए और ना ही शहद डालकर पानी को खोलआएं।
  • शहद का उपयोग गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
  • घी और शहद का सेवन ना करें आयुर्वेदिक में इसे विरुद्ध आहार की श्रेणी में रखा गया है।
  • अगर आप पहले से हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयां खा रहे हैं या फिर आप डायबिटिक हैं,तो शहद का सेवन ना करें।
  • ज्यादा शहद का सेवन करने से जी मिचलाना और उल्टियां जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here