Aloo Chop Recipe-: बरसात के मौसम में शाम या सुबह में बनाएं,यह स्वादिष्ट नाश्ता बंगाली आलू चॉप रेसिपी है,इस रेसिपी में मिक्स किए हुए आलू और बेसन कोडिंग के साथ बनाई गई चटपटी कोलकाता की एक लोकप्रिय शाम को बनने वाला नाश्ता है। आलू चॉप को तली हुई हरी मिर्च और टमाटर की चटनी के साथ सर्व किया जाता है,Aloo Chop Recipe खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है,घर में अगर कोई मेहमान आए या फिर बरसात का मौसम हो तो आलू चॉप रेसिपी को बनाकर खाएं और इसके स्वाद का अनुभव करें।

Aloo Chop Recipe In Hindi

 

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   25 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीतैयारी का समय 15 मिनट


पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय 10 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीकितने लोगों के लिए 4

Aloo Chop Recipe बनाने की सामग्री-

  • 4 आलू (उबला,मसला हुआ)
  • 2 टीस्पून – तेल
  • 1 – प्याज (बारीक कटा)
  • 1- टीस्पून – अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1/4 टीस्पून – हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून – कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून – धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून – जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून – चाट मसाला
  • 1/2 टीस्पून – नमक (स्वाद अनुसार)
  • 2 टीस्पून – हरा धनिया (बारीक कटा )
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)

बैटर बनाने के लिए –

  • 1 कप – बेसन
  • 2 टीस्पून – चावल काटा
  • 1/4 टीस्पून – अजवाइन
  • 1/4 टीस्पून – कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून – हल्दी पाउडर
  • 1 /4 कप – नमक (स्वाद अनुसार)
  • 1 कप – पानी
  • 3 कप – तेल (तलने के लिए)

Aloo Chop Recipe बनाने की विधि –

  • आलू चाप बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करेंगे बैटर बनाने के लिए एक बाउल ले।
  • अब बाउल में एक कप बेसन,दो चम्मच चावल का आटा, अजवाइन,लाल मिर्च,हल्दी पाउडर,नमक डालकर मिला लें।
  • मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालें,और एक गाडा बैटर बना ले, आवश्यकता अनुसार पानी डाल सकते हैं।
  • बैटर बनकर तैयार है,बैटर को एक प्लेट से ढक कर साइड पर रख दें,और आलू का मिश्रण तैयार करें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,एक कढ़ाई रखें और दो चम्मच तेल डालें।
  • तेल जब गर्म हो जाए,तब बारीक कटा प्याज,अदरक लहसुन का पेस्ट,हरी मिर्च डालकर भूरा होने तक fry करें।
  • अब मसाले डाले हल्दी,धनिया,मिर्च,जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब उबले हुए आलू,स्वाद अनुसार नमक, हरा धनिया डालें और अच्छे तरीके से मसालों के साथ मिलाएं।
  • मिश्रण को 5 मिनट तक अच्छे से मिलाएं,जब तक कि सारे मसाले आलू के साथ अच्छे से मिल ना जाए।
  • आलू का मिश्रण तैयार है,अब इसे एक प्लेट में निकाल ले और बराबर छोटी गेंद के आकार की गोलियां बना लें।
  • हाथ की दोनों हथेलियों के बीच में थोड़ा सा तेल लगाकर गोलियों को चपटा कर ले।
  • गैस पर एक कढ़ाई रखें,और तेल को गर्म कर ले,तैयार बेसन के बैटर में डीप करके एक साथ दो से तीन आलू चाप तले।
  • तेल में डीप फ्राई करते समय कभी कबार ही चलाना है,और दोनों तरफ पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
  • आलू चॉप जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तो एक प्लेट मैं निकाल ले।
  • गरमा-गरम Aloo Chop Recipe बनकर तैयार हैं,हरी चटनी,लाल चटनी के साथ सर्व करें।

सुझाव-

  • बैटर को ज्यादा पतला ना करें नहीं तो आलू की टिक्की में बैटर की कोडिंग नहीं हो पाएगी।
  • आलू चाप बनाते समय नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार कर सकते हैं।

Conclusion-

मुझे विस्वास है आपको ये आलू चाप रेसिपी (Aloo Chop Recipe) बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

 मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here