सहजन की कढ़ी-: जैसे कि सभी जानते हैं,सहजन विटामिन स्रोत है,जैसे की कैल्शियम,मैग्नीशियम,पोटेशियम से भरपूर होता है,सहजन की फली हो या फिर सहजन की पत्तियां यह सभी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं,सहजन से बनी कढ़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,इसे आप चावल रोटी के साथ खा सकते हैं,सहजन की फली को ड्रमस्टिक भी बोलते हैं, कुछ भी सामग्री से बनने वाली स्वादिष्ट सहजन की कढ़ी बहुत ही आसानी से घर पर बनाई जा सकती है।

सहजन की कढ़ी (Sahjan ki kadhi recipe in Hindi)

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   25 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीतैयारी का समय 10 मिनट


पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय 15 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीकितने लोगों के लिए   4

सहजन की कढ़ी बनाने की सामग्री-

  • 3 – ड्रमस्टिक्स (को छीलकर 2 इंच लंबाई में काट लें)
  • 1 कप दही
  • 2 Cup – बेसन
  • 1 टीस्पून – हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून – धनिया पाउडर
  • 3 कप – पानी
  • 5-6 – करी पत्ता
  • 1 टीस्पून – लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून – मेथी दाना
  • 1 चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 – साबुत सूखी लाल मिर्च (2 टुकड़ों में टूटी हुई)
  • 2 – चम्मच तेल

सहजन की कढ़ी बनाने की विधि-

  • एक बाउल ले,और उसमें दही,बेसन और ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरीके से फैट कर पतला घोल बना ले।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उस पर एक कढ़ाई रखें, कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें और तेल को अच्छे से गर्म हो जाने दे।
  • अब तेल में हींग,मेथी,करी पत्ता,साबुत लाल मिर्च डालकर 1 मिनट भून ले,इसके बाद सहजन की फली डालें और 3 से 4 मिनट तक fry करें।
  • सहजन की फली जब हल्की मुलायम हो जाए तब मसाले डालेंगे हल्दी,धनिया,लाल मिर्च,नमक स्वाद अनुसार डाल कर अच्छे से मिलाएं।
  • अब एक ढक्कन ले,और सहजन की फली को ढक कर 5 से 6 मिनट तक पाक ले।
  • निर्धारित समय के बाद ढक्कन को हटा ले,और तैयार किया गया बेसन और दही का मिश्रण कढ़ाई में डालें।
  • एक चम्मच की मदद से मिश्रण को लगातार चलते रहें ताकि दही फटे ना और कड़ी अच्छे से सेट हो जाए।
  • जब कड़ी में एक उबाल आ जाए तो चम्मच से चलाना बंद कर दें,और मध्यम आज में 10 से 15 मिनट तक पका ले।
  • गरमा गरम सहजन की कढ़ी बनकर तैयार है,कड़ी को चावल और रोटी के साथ सर्व करें।

सुझाव-

  • कढ़ी बनाते समय खट्टे दही का उपयोग करें,इससे कढ़ी स्वादिष्ट बनेगी।
  • जब दही और बेसन के घोल को कढ़ाई में डालें,तो एक चम्मच से लगातार चलते रहे नहीं तो दही फट जाएगा जिससे कढ़ी स्वादिष्ट नहीं बनेगी।

Conclusion-

मुझे विस्वास है आपको ये रक्षाबंधन में बनाएं सहजन की कढ़ी बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

 मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here