पनीर पसंदा रेसिपी: यह एक बहुत ही पसंदीदा और लाजवाब रेसिपी है,जो की शादी पार्टी में रौनक और स्वाद बढ़ाने के लिए काफी है,स्टफ किया हुआ पनीर रिच एंड क्रीमी ग्रेवी में डालकर पकाया जाता है,पनीर पसंदा को जरूर ट्राई करें,यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

पनीर पसंदा रेसिपी बनाने की सामग्री-
- 500 gm -पनीर
- 1 टीस्पून- काजू (बारीक कटा)
- 1 टीस्पून – बादाम (बारीक कटा)
- 3-4 टीस्पून- हरी चटनी
- नमक – स्वाद अनुसार
- 2 टीस्पून – कॉर्नफलोर
- 2 हरी मिर्च- (बारीक कटा)
- 2 Cup – तेल (फ्राई करने के लिए)
ग्रेवी बनाने के लिए –
- 3-4 प्याज
- 9-10 काजू
- 1 टीस्पून – खरबूजे के बीज
- 2 – हरी मिर्च
- 5-6 -लहसुन की कलि
- 1 टीस्पून – अदरक (बारीक कटा)
- 1/2 टीस्पून – जीरा
- 1 – बड़ी इलाइची
- 2 – छोटी इलाइची
- 1 – तेजपत्ता
- 1 -दालचीनी का टुकड़ा
- 1/2 टीस्पून – लालमिर्च
- 1 टीस्पून – कश्मीरी लालमिर्च
- 1 टीस्पून – हल्दी पाउडर
- नमक -स्वादानुसार
- 1 टीस्पून – गरम मसाला
- 1/2 टीस्पून – कसूरी मेथी
- 1 टीस्पून – धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून -पनीर मसाला
- 1 कप दही
- 2 टीस्पून फ्रेश क्रीम
पनीर पसंदा रेसिपी बनाने की विधि-
- सबसे पहले पनीर को पतले चौकोर पीस में काट ले,सभी पनीर के टुकड़ों को एक बराबर साइज में काटना है।
- अब स्टफिंग तैयार करेंगे,बचे हुए पनीर को ले,और कद्दूकस कर ले,अब बारीक कटी हरी मिर्च,काजू,बादाम,हरी चटनी डालकर मिक्स कर ले।
- अब पनीर का एक टुकड़ा लें,और इसके ऊपर तैयार की गई स्टफिंग फैलाएं और दूसरे पीस को ऊपर से रखकर कर कवर करें।
- एक बॉल में कॉर्न फ्लोर का पतला घोल बना ले,और गैस को मध्यम आंच पर जलाएं।
- पेन में 5 से 6 चम्मच तेल डालें,तेल जब गर्म हो जाए तब स्टफिंग किए हुए पनीर को टुकड़ों को कॉर्न फ्लोर में डिप करें,और तेल में डालें।
- पनीर के टुकड़ों को दोनों साइड हल्का रंग बदलने तक fry कर ले,और एक प्लेट में निकाल ले।
ग्रेवी बनाने की विधि-
- गैस पर एक पेन रखें,और उसमें एक Cup पानी डालें,और प्याज,लहसुन,अदरक,हरी मिर्च,काजू,खरबूजे के बीज,तेज पत्ता, दालचीनी,छोटी इलायची,बड़ी इलायची आधा चम्मच नमक डालें।
- प्याज लहसुन को नरम होने तक 3 से 4 मिनट पकाएं,जब प्याज नरम हो जाए,तो गैस को बंद कर दें,और खड़े मसाले को अलग निकाल दे।
- प्याज,लहसुन के मिश्रण को एक ग्राइंडर जार में डालकर स्मूथ पेस्ट बना ले,और गैस पर एक कढाई रखें।
- कढ़ाई में तीन से चार चम्मच घी या तेल डालें,और अच्छे से गर्म होने दें।
- अब इसमें जीरा और दो छोटी इलायची तैयार किया गया प्याज का पेस्ट डालें,और भुने जब तक की पेस्ट हल्का भूरा रंग का ना हो जाए।
- अब मसाले डालें हल्दी पाउडर,लाल मिर्च,धनिया पाउडर, कश्मीरी पाउडर डालकर एक चम्मच पानी डालें,और थोड़ी देर तक मसाले को चलते हुए भुने।
- मसाले जब तेल छोड़ दें,तब इसमें फ्रेश क्रीम डालकर मिक्स करें और गरम मसाला कसूरी मेथी डालें,और अच्छे से मिक्स करें।
- अब fry किए हुए पनीर के टुकड़ों को ट्रायंगल शेप में काट ले, और सर्विंग प्लेट में रखकर ऊपर से ग्रेवी डालें।
- बारीक कटे हरे धनिया से गार्निशिंग करें,और गरमा गरम पनीर पसंदा रेसिपी को तंदूरी या नान के साथ सर्व करें।
सुझाव-
- इस रेसिपी को बनाने में मसाले नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार भी कर सकते हैं।
- स्टफ किया हुआ पनीर को ज्यादा fry नहीं करना है,अगर पनीर को ज्यादा फ्राई करेंगे,तो यह रेसिपी सॉफ्ट नहीं बनेगी।
- ध्यान रहे नमक का उपयोग ग्रेवी बनाने में और स्टफिंग में भी किया गया है,इसलिए नमक का उपयोग सीमित ही करें।
-
YOU MAY ALSO LIKE-























