मेवा पाग रेसिपी- भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं,लेकिन उनके प्रसाद में यह एक मेव पाग तो सभी के घरों में जरूर बनता है,हिंदू धर्म में पारंपरिक ढंग से मनाया जाने वाला कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही अच्छा त्यौहार है,पंचमेवा से तैयार की गई यह स्वादिष्ट मिठाई खाने में बहुत अच्छी लगती है,यह मिठाई ज्यादातर जन्माष्टमी के त्यौहार के दिन बनाई जाती है,माना जाता है,कृष्ण भगवान को यह मिठाई बहुत अच्छी लगती थी।

सामग्री –
- 1 Cup – काजू
- 1/2 Cup – बादाम
- 4 Cup – मखाना
- 1/2 Cup – पिस्ता
- 1 Cup – नारियल (कद्दूकस किया)
- 1/2 टीस्पून – हरी इलाइची पाउडर
- 1 Cup – छुहारा (बारीक कटा)
- 1/2 Cup – किसमिस
- 3 टीस्पून – चिरौंजी
- 4-5 केसर के धागे
- 3 Cup – चीनी
- आवश्यकता अनुसार – घी
- 1 टीस्पून – खसखस
बनाने की विधि –
- सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट ले।
- अब गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उसमें एक कढाई रखें।
- कढ़ाई में दो चम्मच घी डालें और सभी ड्राई फ्रूट को एक-एक कर कर हल्का सुनहरा होने तक fry कर ले।
- अब सभी ड्राई फ्रूट को एक प्लेट में अलग निकाल कर रख लेंगे और कढ़ाई में चासनी बनाएंगे।
- कड़ाही में चीनी और 1 Cup पानी डालकर चीनी को अच्छे से घोल लें ।
- जब चीनी अच्छे से घुल जाए और उबाल आने लगे तब इसमें केसर और इलायची पावडर डालें ।
- चासनी को लगभग 10 मिनट तक पकाना है जब तक कि वह गाड़ी ना हो जाए ।
- अब इसमें सारे ड्राई फ्रूट डालकर गैस बंद कर दे,और सभी को आपस में जल्दी-जल्दी से मिलाय ताकि सभी में चीनी अच्छे से मिल जाए ।
- अब एक प्लेट ले,और उसमें एक चम्मच घी डालें,प्लेट में घी अच्छे से लगा दें ।
- तैयार किया गया मेवा का मिश्रण प्लेट में डालें,और अच्छे से फैला दें ।
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसे बर्फी के आकार में कटे या फिर चाहे तो लड्डू भी बना सकते हैं ।
- जन्माष्टमी के उपलक्ष में बनने वाला मेवा प्रसाद तैयार है, भगवान को भोग लगाकर घर परिवार और स्वयं भी खाएं ।
सुझाव-
- चीनी की चासनी बनाते समय इसे ना तो ज्यादा गढ़ा करना है, और ना ही ज्यादा पतला।
- आप इस मिठाई को और भी सुंदर आकर्षित बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ी और पिस्ता डालकर सजाये।
- आपके पास जो भी ड्राई फ्रूट्स है,आप उनसे यह मिठाई बना सकते हैं।
- आप चाहे तो सभी मेवा को fry करने के बाद पीसकर भी यह रेसिपी बना सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























