सूजी की टिक्की रेसिपी – अगर आपका टिक्की खाने का मन कर रहा है,और बाहर जाने का मन भी नहीं है ,तो घर पर बनाएं यह स्वादिष्ट हरी भरी सब्जियों से भरपूर टिक्की रेसिपी, इस रेसिपी को बनाने के लिए कोई ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है ,उत्तर भारतीय लोगों की यह नाश्ते में खाई जाने वाली पसंदीदा रेसिपी है ,अधिकतर लोग इसे बरसात के मौसम में खाना ज्यादा पसंद करते हैं, उबले आलू ,सूजी और हरी सब्जियां मसाले डालकर तैयार की गई यह टिक्की बहुत ही कम समय में बन जाती है ,अगर आपके घर में अचानक से कोई मेहमान आ जाते हैं ,तो उनके लिए यह रेसिपी जरूर बनाएं।

छोटी मोटी पार्टी और शादी ब्याह में भी इस रेसिपी को पसंद किया जाता है, इस डिश को पार्टी में starter के रूप में हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्वे किया जाता है ,आलू की टिक्की तो सभी की पसंदीदा टिकी होती है ,लेकिन सूजी और हरी सब्जियों से तैयार की गई टिक्की खाने में हेल्दी और स्वादिष्ट भी लगती है चलिए जानते हैं सूजी टिक्की कैसे बनाते हैं।

सामग्री –
- 1 कप – सूजी (रवा)
- 3 बड़े चम्मच – तेल (अवस्था अनुसार)
- 1 छोटा चम्मच – अदरक (कद्दूकस किया)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1 प्याज मीडियम (बारीक कटा)
- ½ कप – गाजर (कद्दूकस किया)
- 1 – शिमला मिर्च (बारीक कटी)
- 2 उबला आलू (मैश किया हुआ)
- 2 बड़े चम्मच – हरा धनिया (कटा हुआ)
- नमक – स्वादानुसार
- 2 कप – पानी (जरूरत के अनुसार)
- ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच – हल्दी
- ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच – नींबू का रस
- 1 कप – ब्रेडक्रम्ब्स (कोटिंग के लिए)
बनाने की विधि –
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं ,और एक कड़ाही में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें।
- इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर ,सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें हरी सब्जियां गाजर और शिमला मिर्च डालकर हल्का नरम होने तक पका ले।
- सब्जियों में सूजी डालें ,और 2–3 मिनट धीमी आंच पर भूनें जब तक हल्की खुशबू ना आने लगे।
- अब सूजी में 2 कप पानी और नमक डालें, लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण में गुठलियां न बने।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें ,और थोड़ा ठंडा हो जाने दे।
- सूजी टिक्की का आटा तैयार करने के लिए ठंडे मिश्रण में उबला आलू, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
- इन सभी सामग्री को आपस में अच्छे से मिक्स करके मुलायम आटा बना लें।
- हाथ में थोड़ा तेल लगाकर ,आटे से मध्यम आकार की लोई लेकर टिक्कियां बना लें।
- टिक्की को ब्रेडक्रम्ब्स में डालकर ,अच्छे से पलट पलट ब्रेड क्रैंप्स को लपेटें ,ताकि टिक्की क्रिस्पी बनें।
- अब कढ़ाई में तेल गर्म करें ,और गरम तेल में मीडियम आंच पर दोनों तरफ से टिक्की को सुनहरा होने तक तल लें।
- गरमागरम मसालेदार सूजी टिक्की बनकर तैयार है ,इसको एक प्लेट में निकाल कर सर्व करें।
- सूजी टिक्की को हरी चटनी दही और इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
सुझाव-
- सूजी टिक्की बनाने के लिए आप इसमें नमक मिर्च का उपयोग अपने स्वाद अनुसार करें।
- जो लोग ऑयली खाना पसंद नहीं करते हैं, वह सूजी की टिक्की को एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























