होटल जैसा फ्राइड राइस- जल्दबाजी में कुछ हल्का और स्वादिष्ट बनाकर खाने का मन है, तो यह रेसिपी बहुत आसान है, झटपट स्वादिष्ट फ्राइड राइस बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आने वाली रेसिपी है, इसमें स्टीम राइस और हरी सब्जियां डालकर बनाया जाता है, इस स्वादिष्ट रेसिपी को आप किसी डिस के साथ भी सर्वे कर सकते हैं, अगर आपके घर में बचे हुए चावल हैं, तो आप उनके उपयोग से भी यह रेसिपी बना सकते हैं।

सामग्री:-
- 2 कप – बासमती चावल (पके हुए और ठंडे)
- ½ कप – गाजर (बारीक कटी हुई)
- ½ कप – बीन्स (बारीक कटी हुई)
- ½ कप – पत्तागोभी (कद्दूकस की हुई)
- ½ कप – शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- ¼ कप – हरे मटर
- 1 मध्यम – प्याज (लंबाई में कटा हुआ)
- 4-5 कली – लहसुन (बारीक कटी हुई)
- 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 बड़ा चम्मच – सोया सॉस
- 1 छोटा चम्मच – विनेगर
- 2 बड़े चम्मच – हरी प्याज (गार्निश के लिए)
- 2-3 बड़े चम्मच – तेल
- नमक – स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच – काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच – बारीक कटी हरी धनिया
विधि:-
- सबसे पहले गैस जलाएं और कढ़ाई को तेज आंच पर गरम करें,और उसमें तेल डालें।
- अब लहसुन और हरी मिर्च,प्याज डालकर हल्का सा भूरा होने तक भूनें।
- अब सारी कटी हुई सब्जियाँ (गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी) डालकर अच्छे से 2-3 मिनट तेज आंच पर चलाते हुए भूनें।
- सब्जियां जब फ्री हो जाए तब सोया सॉस, विनेगर, नमक और काली मिर्च डालें।
- अब ठंडा पका हुआ चावल डालकर अच्छे से मिलाएँ और 2-3 मिनट तेज आंच पर चलाते हुए फ्राई करें ताकि सभी चीज अच्छे से मिल जाए।
- ऊपर से हरी प्याज ,हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम फ्राइड राइस को परोसें।
सुझाव-
- फ्राइड राइस को ग्रेवी मंचूरियन के साथ खाने पर यह और भी स्वादिष्ट लगता है।
- नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
- अगर आपको हमारी इस रेसिपी में कोई त्रुटि नजर आती है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –





















