Paneer Steak Recipe – स्वाद से भरपूर हेल्दी और प्रोटीन रिच डाइट रेसिपी है ,यह पनीर और कुछ हरी सब्जियों से तैयार किया जाता है, अगर आप अपना weight loss कर रहे हैं और हाई प्रोटीन डाइट खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बहुत ही अच्छी साबित हो सकती है ,इसे बनाने के लिए पनीर को मैरिनेड करके ग्रिल्ड किया जाता है ,और कुछ सब्जियों जैसे गाजर ब्रोकली बींस को हल्का भून कर पके हुए चावल और स्वादिष्ट चटनी के साथ सर्वे किया जाता है।

सामग्री:-
- 100 ग्राम – पनीर (2 मोटे स्लाइस में कटा हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच – ऑलिव ऑयल
- 1 छोटा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच – काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच – नींबू का रस
- नमक – स्वादानुसार
- सॉस के लिए (क्रीमी मशरूम या पेपर सॉस)
- 1 बड़ा चम्मच – मक्खन
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2-3 कली – लहसुन (कटी हुई)
- ½ कप – मशरूम (स्लाइस किए हुए)
- 1 बड़ा चम्मच- मैदा
- 1 कप – दूध
- ½ छोटा चम्मच – काली मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच – ओरिगैनो
- 1 छोटा चम्मच – चिल्ली फ्लेक्स
- नमक – स्वादानुसार
- गाजर, बीन्स, ब्रोकली, शिमला मिर्च (हल्की सॉटे की हुई सब्ज़ियाँ)
बनाने की विधि –
- सबसे पहले पनीर को दो बड़ी स्लाइस में कट कर लेना है।
- पनीर स्लाइस को अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, काली मिर्च, नींबू का रस, नमक और ऑलिव ऑयल से मैरिनेट करें लगभग 15 -20 मिनट तक।
- तवे या ग्रिल पैन को गरम करें ,और पनीर स्लाइस को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
सॉस बनाना –
- एक पैन में मक्खन गरम करें, और प्याज व लहसुन को हल्का भूरा होने तक भूनें।
- अब इसमें मैदा डालकर हल्का भूनें।
- धीरे-धीरे दूध डालें ,और लगातार चलाते हुए गाढ़ा सॉस तैयार करें।
- इसमें ओरिगैनो ,चिल्ली फ्लेक्स ,नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला दें।
सॉस बनकर तैयार है।
सर्वे करने का तरीका –
- प्लेट पर सॉटे की हुई हरि सब्ज़ियाँ और चावल रखें।
- बीच में पनीर स्टेक रखें और ऊपर से गरमा गरम सॉस डालकर सर्व करें।
सुझाव –
- आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं।
- सॉस बनाने के लिए पेरी पेरी मसाले का भी उपयोग कर सकते हैं ,इससे सॉस स्वादिष्ट बनेगी।
- नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –


























