Onion Tomato Chutney | इडली डोसा के लिए टमाटर की चटनी | टमाटर हरी मिर्च की चटनी – यह एक भारतीय पारंपरिक व्यंजन है ,जो ताज़े टमाटर और कुछ मसाले डालकर बनाई जाती है ,यह दक्षिण भारतीय टमाटर की चटनी लगभग सभी जगह पसंद की जाती है ,अधिकतर यह भारतीय नाश्ते और स्नैक्स के साथ सर्वे किया जाता है, दक्षिण भारतीय लोग इसे इडली, डोसा के साथ भी सर्वे करते हैं, इस रेसिपी को टमाटर ,प्याज, काली मिर्च इन सभी के मिश्रण से तैयार की गई है ,चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, इस रेसिपी में टमाटर का खट्टा पान और मिर्च का तीखापन एक अलग ही स्वाद लाता है ,इन व्यंजनों को आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परोसा जाता है।

सामग्री:-
- 4 -5 -टमाटर (काटे हुए)
- 1 – प्याज (कटा हुआ)
- 5-6 कली – लहसुन
- 1 इंच टुकड़ा – अदरक
- 3 – सूखी लाल मिर्च
- 2 – हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)
- 6 -7 – करी पत्ता
- ½ चम्मच – राई (सरसों के दाने)
- 2 बड़े चम्मच – तेल
- नमक – स्वादानुसार
- धनिया पत्ती – सजाने के लिए
विधि:-
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं ,और एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें।
- अब पैन में सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- अब इसमें कटे हुए टमाटर और नमक डालें,टमाटर को नरम होने तक पकाएँ।
- मिश्रण जब ठंडा हो जाए तब मिक्सर में डालकर,पीस लें दरदरा या स्मूद, अपनी पसंद के अनुसार।
- अब एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें,राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएँ और चटनी पर डाल दें।
- चटनी बनकर तैयार है, यह चटनी इडली, डोसा, उत्तपम, पराठा या साधारण चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है।
सुझाव –
- नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
- चटनी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए ,आप इसमें नारियाल का उपयोग भी कर सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























