Chana Masala Recipe | चना मसाला सब्जी | चटपटा चना मसाला | चना करी – सेहतमंद स्वादिष्ट और चटपटा जयकेदार भारतीय व्यंजन है ,दोपहर के खाने या फिर रात के भोजन के लिए यह रेसिपी बहुत आसान और जल्दी से बनने वाली है,चना मसाला खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है ,प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी और ग्लूटेन मुक्त चना मसाला करी आप आसानी से अपने मनपसंद अनुसार घर पर बना सकते हैं, चना मसाला एक उत्तर भारतीय करी व्यंजन है ,जो सफेद छोले या काले चने से बनने वाली रेसिपी है।

Chana Masala Recipe
इस रेसिपी को पंजाब में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, पंजाब के छोले भटूरे या छोले कुलचे तो दुनिया भर में मशहूर हैं, यह रेसिपी को आमतौर पर रोटी, चावल ,पराठा ,कुलचे, भटूरे के साथ सर्वे किया जाता है ,यह प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है।

सामग्री –

  • 2 कप – काबुली चना (रातभर भिगोया हुआ)
  • 2 – प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • 3 – टमाटर (बारीक कटा या प्यूरी)
  • 2 – हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच – जीरा
  • 1 – तेज पत्ता
  • 1 टुकड़ा – दालचीनी
  • 2-3 – लौंग
  • 2 – इलायची
  • ½ छोटा चम्मच – हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • 1 चम्मच – छोला मसाला
  • ½ छोटा चम्मच -अमचूर पाउडर (खट्टापन के लिए)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • 2 बड़े चम्मच – तेल
  • 3 चम्मच – हरा धनिया (बारीक कटा)

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले भीगे हुए चने को प्रेशर कुकर में नमक और पानी डालकर 6-7 सीटी आने तक उबाल लें।
  • कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें, और उसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर भुने।
  • इसके बाद प्याज़ ,अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से भूनें।
  • अब हरी मिर्च ,टमाटर डालकर नमक डालकर नरम होने तक पकाएँ, जब तक की टमाटर अच्छे से गल ना जाए।
  • इसमें मसाले डालें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालकर मसाला भूनें ,जब तक की मसाले से तेल अलग ना हो जाए।
  • अब उबले हुए चने और थोड़ा सा पानी डालकर सभी को अच्छी तरह से मिलाएँ।
  • कढ़ाई को ढककर 12–15 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ, ताकि मसाले चनों में अच्छे से मिल जाएँ।
  • गैस बंद कर दें , छोला मसाला और अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं ,ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
  • गरमागरम चना मसाला बनकर तैयार है, इसे भटूरे, कुलचे पूड़ी, या जीरा राइस के साथ परोसें।

Chana Masala Recipe

सुझाव –

  • चना मसाला में अगर आप ग्रेवी नहीं बनाना चाहते हैं, तो इसमें पानी ना डालें।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें ।
  • अगर आपको हमारी रेसिपी में कोई त्रुटी नजर आती है, तो हमें कमेंट्स बॉक्स में जरुर बताएं । धनयवाद !

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here