शीरा रेसिपी | सूजी शीरा | सूजी का शीरा रेसिपी | रवा शीरा | केसरी भात – एक साधारण सूजी और चीनी से मिलकर बनाई जाने वाली साउथ इंडियन मिठाई है,यह रेसिपी नाश्ते में ज्यादातर बनाई जाती है,इस रेसिपी को साउथ इंडिया के त्योहार में भी बनाया जाता है,इस रेसिपी को मिठाई या डेजर्ट के तौर पर परोसा जा सकता है ,पूरे भारत में सूजी की कई तरीके की मिठाइयां बनाई जाती हैं।

sheera recipeहर जगह पर इस मिठाई को अलग-अलग तरीके से बनाते हैं इस रेसिपी को सूजी का हलवा भी कहते हैं,कर्नाटक महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के हिस्सों में इसे शिरा कहा जाता है,जबकि दक्षिण भारत में केसरी या फिर केसरी भात तथा उत्तर भारत में सूजी का हलवा कहा जाता है,इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है,चलिए जानते हैं आसान भाषा में स्टेप बाय स्टेप इसे कैसे बनाते हैं।

सामग्री –

  • 1 कप – सूजी
  • ½ कप – घी
  • 1 कप – चीनी (स्वाद अनुसार)
  • 2½ कप – पानी
  • ½ कप – दूध
  • 10-12 – काजू ,बादाम (कटा हुआ)
  • 8-9 – किशमिश
  • ½ छोटा चम्मच – इलायची पाउडर
  • 4-5 धागे – केसर

विधि :-

  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक कड़ाही गरम करें, उसमें घी डालें,और काजू-किशमिश को हल्का सुनहरा fry कर निकाल लें।
  • अब उसी घी में सूजी डालकर धीमी आंच पर भूनें,जब तक हल्का सुनहरा रंग न हो जाए।
  • एक पैन में पानी और दूध गरम करें,इसमें चीनी और केसर डालकर उबाल लें जब तक की चीनी पिघल ना जाए।
  • सूजी को चीनी और दूध के घोल में धीरे-धीरे डालें,और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियाँ न बनें।
  • इसे अच्छे तरीके से 2-3 मिनट तक चलते हुए पकाएँ, जब तक सूजी फूलकर गाढ़ी न हो जाए।
  • अब इसमें तले हुए काजू,बादाम,किशमिश और इलायची पाउडर डालें और अच्छे तरीके से मिला दें।
  • गरमागरम शिरा को सूखे मेवे से गार्निश कर इसे प्रसाद के रूप में या नाश्ते में परोसें।

सुझाव –

  • चीनी का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें,अगर आप ज्यादा मीठा खाते हैं,तो ज्यादा तीन चीनी डालें,अगर काम मीठा खाते हैं,तो काम चीनी डालें।
  • शीरा रेसिपी में आप ऊपर से घी डालकर भी खा सकते हैं, इससे इसका स्वाद और अधिक बढ़ेगा।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here