भारत में Soya Chaap Curry Recipe बहुत प्रसिद्ध है, प्रोटीन से भरपूर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है,यह पूरी तरह शाकाहारी है,लेकिन यह नॉनवेज की तरह दिखाई देता है। सोया चाप बनाने में काफी आसान है, भारत, बांग्लादेश में यह काफी प्रसिद्ध है। Soya Chaap Curry Recipe को कई बार तंदूर में भी बनाया जाता है,घर पर पार्टी हो तो आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए सोया चाप करी बनाएं।

Soya Chaap Curry Recipe की सामग्री-

  • 2/tbsp तेल
  • 4/ सोया चाप स्टिक
  • 2 medium size प्याज का (पेस्ट)
  • 1/tbsp अदरक लहसुन का (पेस्ट)
  • 1 कप टमाटर का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • 1/tbsp हल्दी पाउडर
  • 1/tbsp धनिया पाउडर
  • 1/tbsp जीरा पाउडर
  • 1/tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 tbsp गरम मसाला

खड़े मसाले-

  • तेजपत्ता,जीरा,2 हरी इलायची, 2 साबुत लाल मिर्च
  • 2 कप पानी
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • एक चुटकी कसूरी मेथी
  • 1/2 कप क्रीम

Soya Chaap Curry Recipe बनाने की वि​धि-

  • एक पैन में तेल गर्म करें और तेल में सोया चाप स्टिक डाल कर fry करें।
    हल्का ब्राउन होने तक सोया चाप को fry कर लें।
  • सोया चाप स्टिक को fry करने के बाद एक प्लेट में निकाल लें और दो ग्लास पानी गर्म करके आधा चम्मच नमक डालें और उसमें fry की हुई,सोया चाप डालें,इससे सोया चाप मुलायम और स्वादिष्ट बनें गी।
  • Fry की हुई सोया चाप को पानी में सिर्फ 5 मिनट के लिए डालना है,5 min के बाद सोया चाप स्टिक को पानी से अलग कर ले।
  • अब बचे हुए तेल में खड़े मसाले डालें तेजपत्ता, जीरा,हरी इलायची, लाल मिर्च और हरी मिर्च,प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
  • प्याज का रंग हल्का सुनहरा होने के बाद इसमें हल्दी,लाल मिर्च पाउडर और टमाटर का पेस्ट डालें एक छोटा चम्मच नमक डालें (नमक स्वाद अनुसार डालना है) याद रहे सोया चाप जब पानी में भिगोया था,तब नमक का use किया था।
  • टमाटर जब पार्क जाए तब मसाले डालेंगे,धनिया पाउडर, जीरा पाउडर,गरम मसाला और तीन से चार चम्मच पानी डालें।
  • सभी मसालों को अच्छे से मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं जब तक मसालों से तेल अलग ना हो जाए।
  • अब ग्रेवी बनाने के लिए मसालों में दो कप पानी डालें,fry की हुई सोया चाप स्टिक डालकर 5 min तक पकाएं,ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब ग्रेवी गाड़ी हो जाए तो हरा धनिया और कसूरी मेथी, क्रीम डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • Soya Chaap Curry Recipe को क्रीम से गार्निश करके सर्व करें। धन्यवाद?

    यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here