भंडारे वाली आलू की सब्जी रेसिपी- घर पर तो सभी बहुत ही स्वादिष्ट और तरह-तरह की सब्जियां बनाते हैं,लेकिन जब हम किसी मंदिर में जाते हैं, वहां भंडारा खाने को मिलता है,तो उसका स्वाद ही बहुत ही अलग होता है फिर हम सोचते हैं,कि काश हम ऐसी सब्जी बना पाते क्योंकि भंडारे की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,भंडारे की सब्जी बनाने के लिए ज्यादा सामान की आवश्यकता नहीं होती है,बस उसके लिए मन से बनाया हुआ स्वाद होता है ।
आज हम आपके लिए यह भंडारे की सब्जी रेसिपी लेकर आए हैं

भंडारे वाली आलू की सब्जी रेसिपी
भंडारे वाली आलू की सब्जी रेसिपी


कितने लोगों के लिए -4
कितन समय -30 मिनट

भंडारे की सब्जी बनाने की सामग्री – Ingredients for Bhandara Style Aloo Sabzi 

  • आलू उबाले हुये – 300 ग्राम ( 5-6 आलू medium size के)
    टमाटर – 2
  • हरी मिर्च – 3
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • हरा धनियां – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा)
  • देसी घी – 3-4 टेबल स्पून
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • हींग – 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर – 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार                                             #भंडारे वाली आलू की सब्जी रेसिपी

आप पढ़ रहे है भंडारे वाली आलू की सब्जी रेसिपी ? अगर आप चाहे तो आप #1मशरूम सूप रेसिपी

  और #2कटहल पालक मसाला रेसिपी बना सकती है |काजू की बर्फी रेसिपी (काजू कतली)

भंडारे की सब्जी बनाने की विधि – How to cook Bhandarewale Aloo ki Sabzi

  1. सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च,अदरक धोइये और बड़े टुकड़ों में काट कर पीस लें।
    अब आलू को छील कर मोटा-मोटा हाथ से तोड़ ले।
    कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और गरम तेल में जीरा और हींग डालें, जीरा भुन जाने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालें| भंडारे वाली आलू की सब्जी रेसिपी
  2. अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट,लाल मिर्च पाउडर भी डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे।
  3. मसाला भूनने के बाद आलू डालें और चलाते हुये 2 मिनट भून ले।
    एक गिलास पानी और अमचूर पाउडर डाल कर 1 बड़े चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें।
    सब्जी में उबाल आने के बाद, नमक,गरम मसाला डालें और सब्जी को ढककर 5-7 मिनट तक medium flame पर पकाएं।
  4. सब्जी जब गाड़ी हो जाए तो इस पर हरा धनिया डालकर गैस को बंद कर दें।
    यह रेसिपी जब बनकर तैयार होती है तो बहुत ही अच्छी स्वादिष्ट खुशबू आने लगती है।
    स्वादिष्ट भन्डारे वाली आलू की सब्जी को गरमा गरम पूरी के साथ सर्व करें।
    सुझाव: भंडारे की सब्जी में सबसे ज्यादा और अच्छा स्वाद हींग और जीरे से लगाया गया तड़का इसमें हरी मिर्च और अदरक का ही उपयोग किया जाता है।
    इसमें लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं किया गया है,इस वजह से भंडारे की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं

भंडारे वाली आलू की सब्जी रेसिपी

-;हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह रेसिपी भंडारे वाली आलू की सब्जी रेसिपी बहुत पसंद आई होगी अगर आपको इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद|

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here