पंजाबी कढ़ी रेसिपी;- पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी सभी की बहुत ही Favorite रेसिपी है, शादी समारोह में बहुत से आइटम बनते हैं,लेकिन कढ़ी बनने का रिवाज आज भी है, कढ़ी पकोड़ा रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, इसमें खट्टा और तीखा स्वाद होता है,जिसमें की खट्टा दही और बेसन मिलाकर गाड़ी कडी बनाई जाती है,बेसन और मसालों के स्वादिष्ट पकौड़े भी बनाए जाते हैं,आज हम आपके लिए पंजाबी कढ़ी पकोड़ा लेकर आए हैं,जोकि बनाने में आसान है, और खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट है।

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   20 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय15 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीकितने लोगों के लिए 5

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीEasy 

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा के लिए सामग्री-Ingredients

  • 1 cup- बेसन
  • 1/2 cup-बारीक कटा हुआ प्याज
  • एक हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 cup – पानी
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • सरसों का तेल -4 बड़ा चम्मच (तलने के लिए)

कढ़ी का घोल बनाने के लिए-

  • 1 cup खट्टा दही
  • 1 cup- बेसन
  • 2 ग्लास -पानी
  • 1/2 tbsp- हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार

तड़के के लिए-

  • 3 टेबलस्पून तेल
  • 1/2 tbsp- हींग
  • 1/2 tbsp- मेथी के बीच
  • 1/4- राई सरसों के बीज
  • 1/4- जीरा
  • 1/2- कद्दूकस अदरक
  • 2- सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1/2- लाल मिर्च पाउडर
  • 1 tbsp- हरा धनिया (बारीक कटा)

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी
पंजाबी कढ़ी के पकोड़े बनाने के लिए-STEP BY STEP 

  1. सबसे पहले एक कटोरी में एक कप बेसन छाल लें उसमें बारीक कटा हुआ प्याज हरी मिर्च और नमक डालकर मिलाएं। पंजाबी तड़का कढ़ी पकोड़ा रेसिपी 
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
    अब गैस को medium flame पर on करें और तेल डाल कर तेल को गर्म हो जाने दे।
    पकोड़े के लिए तैयार किए गए बेसन के घोल को अपने हाथों की मदद या चम्मच की मदद से कढ़ाई में डालें एक बार में 5 से 6 पकोड़े ही निकाले।
    पकड़ो को भूरे रंग और हल्के करारे होने तक भूने कलछी की मदद से दोनों साइड पलट कर अच्छे से शेख ले,और एक प्लेट में निकाल ले बचे हुए गोल के इसी तरीके से पकोड़े बना ले।
  2. कढ़ी बनाने का घोल-
    एक कटोरा ले उसमें दही और 1 cup बेसन डाल कर अच्छे से मिला ले।
    अब हल्दी पाउडर नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालें चम्मच या ब्लेंडर से अच्छे से मिक्स करें ध्यान रहे मिक्सर में कोई लम्स नहीं होने चाहिए।
    अब गैस को medium flame पर जलाएं और उस पर एक कढ़ाई रखें, कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें राई और मेथी के बीज डालें जब वह चटकने लगे तब हींग ,अदरक इन सब को डाल कर अच्छे से fry करें।
    अब तैयार किया गया घोल कढ़ाई में डालें और एक चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहे जब तक की एक उबाल ना आ जाए।
  3. कड़ी को 10 से 12 मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छे से पकाना है, जब तक की बेसन की कच्ची महक ना चली जाए ध्यान रहे कड़ी को बीच-बीच में चला कर देख भी लेना है।
    अब तड़के के लिए एक तड़के पेन में एक चम्मच तेल गर्म करेंगे।
    जब तेल गर्म हो जाए तो पेन को गैस से हटा लेंगे और सूखी लाल मिर्च,लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़के को तुरंत कढ़ाई के ऊपर डाल देंगे। पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी 
    अब कड़ी में तैयार किए गए पकोड़े डालेंगे और गैस को बंद कर देंगे।
    पंजाबी कढ़ी रेसिपी बनकर तैयार है,आप इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।
  • नोट -KEY POINT

जब आप कड़ी का मिक्सर कढ़ाई में डालेंगे,अगर आपको मिक्सर ज्यादा गाढ़ा लग रहा है,तो आप अपने अनुसार उसे पतला कर सकते हैं।
नमक और मिर्च आप अपने स्वाद अनुसार बड़ा और घटा सकते हैं।
कढ़ी के लिए पकोड़े जब बनाएंगे तो कम तेल में बनाएंगे इससे पकौड़े अंदर से स्पंजी बनते हैं, पकोड़े को हल्का ब्राउन ही करना हैं।
कड़ी को मध्यम आंच पर ही पकाना है।
कड़ी को आप लंच या फिर डिनर में बना सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here