Pizza Sauce Recipe-; पिज़्ज़ा सॉस रेसिपी घर पर बनाना बहुत ही आसान है,जब कभी हम मार्केट में पिज़्ज़ा खाते हैं,तो यह सोचते हैं काश पिज़्ज़ा सॉस की रेसिपी आती होती या फिर पिज़्ज़ा बनाने की रेसिपी आती होती तो इसे घर में कम पैसों में आसानी से बना सकते इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज आपके साथ पिज्जा सॉस की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं,पिज़्ज़ा सॉस को बनाने के लिए बस कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी जैसे कि टमाटर,लहसुन,ऑर्गेनो,बेसिल,रेड चिल्ली फ्लेक्स पिज़्ज़ा सॉस का उपयोग पिज़्ज़ा बेस में सिर्फ स्प्रेड की तरह किया जाता है,और यह चटनी पिज़्ज़ा का स्वाद 4 गुना बढ़ा देता है।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |
Pizza Sauce Recipe बनाने की सामग्री-
- 6-7 – टमाटर (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 टेबलस्पून – अदरक,लहसुन (पेस्ट)
- 2 टेबलस्पून – रिफाइंड ऑयल
- 1/2 टेबलस्पून – ऑर्गेनो
- 1/3 टेबलस्पून -सुखी बेसिल
- 1/2 टेबलस्पून – रेड चिल्ली फ्लेक्स
- नमक, स्वाद अनुसार
- 1/2 टेबलस्पून – चीनी
Pizza Sauce Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा पानी गर्म करें और उसमें टमाटर डालकर 3 से 4 मिनट तक पका लें।
- टमाटर से पानी और छिलके निकालकर टमाटर को ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें।
- गैस को मध्यम आंच पर जला ले,एक पैन रखें पैन में 2 टेबलस्पून ऑयल डालें।
- ऑयल के गर्म होते ही अदरक लहसुन का पेस्ट डालें 30 सेकंड तक fry करें।
- पैन में टमाटर का पेस्ट डालें और ऊपर से ऑर्गेनो,बेसिल,रेड चिल्ली फ्लेक्स,नमक और चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- मिश्रण को लगभग 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच में अच्छे से पकाएं तब तक की जब तक मिश्रण हल्का गाढ़ा ना हो जाए।
- Pizza Sauce Recipe बनकर तैयार है,एक कटोरी में निकाल ले या फिर एक एयर टाइट डब्बे में बंद करके फ्रिज में 3 से 4 दिन तक भी रख सकते हैं।
- पिज़्ज़ा सॉस का उपयोग ब्रेड या पिज़्ज़ा बनाने में करें और खाने के मजे ले।
स्वाद – नमकीन और खट्टा
सुझाव-
- पिज़्ज़ा सॉस को अगर आप तीन-चार दिन तक चलाना चाहते हैं,तो एक एयर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में ही रखें।
- पिज़्ज़ा सॉस का रंग अच्छा लाल दिखने के लिए अच्छे लाल टमाटर का ही उपयोग करें।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये पिज़्ज़ा सॉस (Pizza Sauce Recipe)बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 





