Lahsun Ki Chatni Recipe-; लहसुन की चटनी बहुत ही चटपटी होती है,इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है वैसे तो यह राजस्थान की बहुत ही लोकप्रिय चटनी है,लेकिन लहसुन की चटनी पूरे भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद करने वाली रेसिपी हैं, इसे बनाने के लिए सिर्फ लहसुन,मिर्च,जीरा,धनिया पाउडर और नमक की आवश्यकता होती है,लहसुन की चटनी को कई अलग-अलग व्यंजनों के साथ में परोसा जाता है,इस चटनी का उपयोग आलू टिक्की,भेलपुरी को तीखा करने में भी उपयोग किया जाता है,Lahsun Ki Chatni Recipe को घर पर बनाना सीखे और सुबह शाम खाने के साथ में परोसे यह खाने को और भी स्वादिष्ट बना देगी।

Lahsun Ki Chatni Recipe In Hindi

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   10 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीतैयारी का समय 05 मिनट


पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय 05 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी कितने लोगों के लिए 04

Lahsun Ki Chatni Recipe बनाने की सामग्री-

  • 25-30 -लहसुन की कलियां
  • 7-8 -सूखी लाल मिर्च
  • 1/2 टीस्पून -जीरा
  • 1 टीस्पून -नमक (स्वाद अनुसार)
  • 2 टीस्पून -धनिया पाउडर

Lahsun Ki Chatni Recipe बनाने की विधि-

  • सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छे से साफ कर ले और एक प्लेट में निकाल ले।
  • अब एक ग्राइंडर जार ले और उसमें लहसुन की कलियां,जीरा, लाल मिर्च,धनिया पाउडर और नमक डालें।
  • इन सभी सामग्री को ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें ध्यान रहे,पीसते समय पानी ना डालें।
  • Lahsun Ki Chatni Recipe बनकर तैयार है,अब आप इसे एक कटोरी में निकाल ले।
  • दोपहर के खाने में या फिर रात के खाने में लहसुन की चटनी को परोसे यह आपके खाने में चार चांद लगा देगी।
  • लहसुन की चटनी को बाजरी रोटला,सब्जी या फिर अन्य किसी सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।

Lahsun Ki Chatni Recipe In Hindi

परोसने का तरीका-

लहसुन की चटनी को आप किसी भी व्यंजन के साथ में परोस सकते हैं,वैसे तो राजस्थान या फिर भारत के किसी भी देश में ग्रामीण क्षेत्र में इस चटनी का उपयोग रोटी के साथ खाने में करते हैं,या फिर दाल के साथ परोसते हैं।

सुझाव-

  • अगर आपके पास सूखी लाल मिर्च ना हो तो आप मिर्च पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • लहसुन की चटनी को और भी स्वादिष्ट बनाना है,तो पारंपरिक ढंग से सिलबट्टे पर चटनी को पीछे इससे चटनी का स्वाद और ज्यादा अच्छा आएगा

 स्वाद-

  • तीखा और चटपटा

Conclusion-

मुझे विस्वास है आपको ये (Lahsun Ki Chatni Recipe) बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here