Ragi Dosa | रागी डोसा रेसिपी | Ragi Dosa In Hindi | झटपट रागी डोसा – वजन कम करने वाले लोगो के लिए यह रागी दोसा बहुत फायदेमंद है, इसको खाने से पाचन में सुधारता, रक्त शर्करा में नियंत्रित करता है,और ग्लूटेन-मुक्त होने के कारण एलर्जी वाले लोगों के लिए सुरक्षित और अच्छा माना जाता है,यह एक स्वस्थ और स्वादिष्ट डोसा रेसिपी है,इसे रागी बाजरा के साथ तैयार किया जाता है, या इसे फिंगर बाजरा के रूप में भी जाना जाता है,रागी दोसा का बैटर रागी के आटे, रवा और चावल के आटे से तैयार किया जाता है।

Ragi Dosa
रागी डोसा दक्षिण भारत का लोकप्रिय रेसिपी है, इस रेसिपी को सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने में परोसा जाता है, इस रेसिपी को सांभर, नारियल की चटनी के साथ सर्वे किया जाता है,चलिए जानते हैं ,आसान विधि से घर पर रागी डोसा कैसे बनाएं।

सामग्री:-

  • 1 कप – रागी का आटा
  • ½ कप – चावल का आटा
  • 2 बड़े चम्मच – सूजी (रवा)
  • ½ कप – दही
  • 1 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक – (कद्दूकस किया)
  • 4-5 – करी पत्ता (बारीक कटे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच – धनिया पत्ता (कटा हुआ)
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • ½ छोटा चम्मच – जीरा
  • नमक – स्वादानुसार
  • 2 चम्मच – तेल

विधि :-

  • एक बाउल में रागी आटा,चावल का आटा और सूजी,नमक,दही और पानी डालकर पतला घोल बना लें।
  • अब घोल में अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता, धनिया और जीरा डालकर मिलाएँ।
  • 20-30 मिनट के लिए घोल को ढककर रख दें,ताकि यह अच्छे से फूल जाए।
  • नॉन-स्टिक या आयरन तवा गरम करें,और तवे पर हल्का तेल लगाएँ।
  • अब तवे पर पतला घोल डालकर गोल आकार मे फैला दें, घोल अगर पतला रहेगा तो डोसा जालीदार बनेगा।
  • डोसा के किनारों पर हल्का तेल डालें,और मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक पकाएँ।
  • गरमा-गरम रागी डोसा बन कर तैयार है,इसे नारियल चटनी या सांभर के साथ सर्व करे।

सुझाव –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here