Rasmalai Recipe ;- रसमलाई बंगाल की पसंदीदा मिठाई है, लोगों को यह बहुत ही ज्यादा पसंद आती है,यह सिर्फ बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में बहुत ही ज्यादा बिकने वाली मिठाई हैं,इसे लोग बहुत ही चाव के साथ खाते हैं,और घर के कोई छोटे कार्यक्रम या बड़े शादी ब्याह में भी इस मिठाई को जरूर बनवाते हैं,आज हम आपके लिए लेकर आए हैं,एकदम आसान विधि से Rasmalai Recipe को घर पर कैसे बनाएं।

Rasmalai Recipe In Hindi
तैयारी का समय- 10 मिनट
पकने का समय- 40 मिनट
कितने लोगों के लिए- 8

Rasmalai Recipe बनाने की सामग्री-

  • रसगुल्ला (छेना टिकिया) के लिए-
  • दूध- 1 लीटर ( 3 ग्लास)
  • नीबू- 2 चम्मच
  • चीनी- 400 ग्राम
  • पानी- 2 ग्लास
  • रसमलाई रबड़ी के लिए-
  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी- 50 ग्राम
  • इलाइची पाउडर- 1 चम्मच
  • बादाम- 5-6
  • पिस्ता- 5-6
  • केशर- 8-10 दाने

Rasmalai Recipe बनाने की विधि-

  • गैस को medium flame मैं on कर पैन रखे और उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे।
  • फिर उसमे दूध को डाल दे और उसे उबलने के लिए छोड़ दे,
    और नीबू के रस में थोड़ा सा पानी मिला ले।
  • दूध उबाल जाने के बाद गैस को बंद कर दे और फिर उसमे निम्बू के रस को थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलाये।
  • इसके बाद दूध फट जाएगा फटे हुए दूध में उसका पानी अलग कर लेना है,इसके लिए आप सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।

Rasmalai Recipe In Hindi

  • अच्छे से दोनों हाथों से दबाकर पानी को निचोड़ दें और सूती कपड़े को बांधकर 1 घंटे के लिए कहीं साइड में टांग दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए।
  • 1 घंटे बाद जब उसका पानी पूरा निकल जाए तब एक बर्तन में निकाल ले और हाथों की हथेली की मदद से अच्छे से मसले ताकि यह मुलायम हो जाए और फिर अच्छे से गूथ लेना है।
  • इसके बाद छोटी-छोटी नींबू के आकार की लोहिया बना लेना है और दोनों हथेलियों की मदद से गोल करके हल्का सा चपटा कर ले।
  • अब गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें चीनी और पानी डालकर उबालें।
  • जब चीनी पानी में अच्छे से खुल जाए तो उसमें तैयार किए गए रसगुल्ले दाल दे।

Rasmalai Recipe In Hindi

  • चासनी में रसगुल्ला को मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
  • रसगुल्ले जब पक जाए तो ठंडा होने के बाद चासनी से बाहर निकाल ले।
  • अब रसगुल्ले की रबड़ी बनाएंगे रबड़ी बनाने के लिए गैस पर एक कड़ाई रखें और उसमें 1 लीटर दूध डालें गैस को मध्यम आंच पर ही रखें।
  • दूध को हमें तब तक उबालना है जब तक कि वह एक चौथाई ना हो जाए (मतलब कि गाढ़ा)।
  • जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए तब उसमें केसर के धागे और चार चम्मच चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • चीनी जब अच्छे से मिल जाए तब इसमें रसगुल्ले बादाम और पिस्ता डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • रसगुल्ला को दूध के साथ 2 से 3 मिनट तक पकाएं ताकि रसगुल्ला रबड़ी में अच्छे से मिल जाए।
  • गैस को बंद कर दें और रसमलाई को एक बाउल में निकाल ले और इसके ऊपर थोड़े से बारीक कटे हुए बादाम पिस्ता डालकर सजाएं।
  • रसमलाई को ठंडा होने के लिए 20 मिनट के लिए रख दें जब यह नॉर्मल हो जाए तो रसमलाई को फ्रिज में रख दें।
  • स्वादिष्ट Rasmalai Recipe बनकर तैयार है,आप इसे एक कटोरी मैं निकाल कर सर्व।
  • अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद?

नोट-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here