Tamatar Lahsun Ki Chutney-: आज आपके लिए एकदम नई और अनोखी रेसिपी लेकर आए हैं,टमाटर तो हर घर का राजा होता है,टमाटर के बिना सब्जी अधूरी होती है,टमाटर की चटनी तो आप सभी ने बहुत खाई होगी,लेकिन इस तरह से टमाटर लहसुन की चटनी को बनाकर खाएंगे,तो इसका स्वाद कभी नहीं भूलेंगे टमाटर और लहसुन की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,इसमें टमाटर लहसुन और हरी मिर्च को आग में भूनकर हाथों से मसल कर बनाया जाता है,इस चटनी को आप सुबह के नाश्ते लंच डिनर में परोस सकते हैं,Tamatar Lahsun Ki Chutney को आप अपने मनपसंद स्नेक के साथ सर्व करें।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 3 |
Tamatar Lahsun Ki Chutney बनाने की सामग्री-
- 4 – टमाटर
- 2 – हरी मिर्च
- 5-6 लहसुन की कली
- 1/2 टीस्पून – जीरा पाउडर
- 1/2 टीस्पून – नमक स्वाद अनुसार
- 1 टीस्पून – हरा धनिया (बारीक कटा)
Tamatar Lahsun Ki Chutney बनाने की विधि-
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक जाली वाला स्टैंड रखें।
- लहसुन टमाटर को अच्छे से धूल कर साफ कर ले,और स्टैंड के ऊपर टमाटर लहसुन को रख दें।
- टमाटर को मध्यम आंच पर घुमा-घुमा कर अच्छे से भूने,जब तक की टमाटर की ऊपर की त्वचा जल ना जाए,और टमाटर अंदर से मुलायम हो जाए।
- टमाटर जब आग में अच्छे से भून जाए,तब टमाटर लहसुन को एक प्लेट में निकाल ले,और ठंडा हो जाने दे।
- हरी मिर्च को भी आग में भूने,और बारीक काट लें।
- जब टमाटर ठंडा हो जाए तो,टमाटर और लहसुन के छिलके को निकाल दे।
- अब एक बाउल ले,और उसमें टमाटर,लहसुन,हरी मिर्च,हरी धनिया,जीरा पाउडर,नमक डालकर मिलाएं।
- चटनी के मिश्रण को हाथ से मसलते हुए दरदरा बनाना है,या फिर ग्राइंडर में डालकर हल्का सा ग्राइंड करें।
- Tamatar Lahsun Ki Chutney बनकर तैयार है,आप इसे रोटी,पूरी, पराठा,चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
स्वाद –
- तीखा और चटपटा
सुझाव-
- अगर जाली स्टैंड ना हो तो, एक टमाटर के दो भाग करें,और तवे पर एक चम्मच तेल डाल कर भून सकते हैं।
- चटनी में नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार कर सकते हैं।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये Tamatar Lahsun Ki Chutney (टमाटर लहसुन की चटनी) बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 






