Dry Fruits Sweet Recipe-: ड्राई फ्रूट स्वीट रेसिपी बिना चीनी के बनने वाली मिठाई है,शुगर वाले मरीज इस मिठाई को आसानी से खा सकते हैं,भारतीय मिठाई व्यंजनों में लोकप्रिय हैं,कई त्योहारों और शादी समारोह पर बनाई जाने वाली मिठाई है,अगर आप मीठा खाने से परहेज करते हैं,या फिर डाइटिंग कर रहे हैं,तो Dry Fruits Sweet Recipe उन लोगों के लिए एकदम बेहतरीन मिठाई है,ड्राई फ्रूट स्वीट रेसिपी को एनर्जी बार के रूप में भी ले सकते हैं,यह आपकी हल्की भूख को संतुष्ट करने के लिए एनर्जी और प्रोटीन देती है।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 3 |
Dry Fruits Sweet Recipe सामग्री-
- 2 Cup – खजूर/डेट्स (बीज निकाल दें)
- 2 टीस्पून – देसी घी
- 1 टीस्पून – तिल
- 1/3 Cup – सूखा नारियल
- 2 टीस्पून – खसखस के बीज
- 1/4 Cup – काजू
- 1/4 Cup – बादाम
- 1/2 Cup – पिस्ता
- 1/2 Cup – अखरोट
- 3 टीस्पून – किसमिस
- 1/2 टीस्पून – इलायची पाउडर
Dry Fruits Sweet Recipe विधि-
- सबसे पहले सभी ड्राइफ्रूट्स को अच्छे से साफ करके बारीक काट लें।
- खजूर के बीज निकाल ले,और एक ग्राइंडर जार में डालकर ब्लेंड कर लें,बिना पानी डाले ही पीसना है।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उस पर एक पैन रखें,पैन में एक चम्मच घी,खसखस के बीज,तिल के बीज डालकर रोस्ट करके एक प्लेट में निकाल ले।
- अब उसी पैन में एक चम्मच गी काजू बादाम पिस्ता अखरोट किस में को डालकर 5 से 6 मिनट तक सुनहरा भूरा रंग होने तक भूने।
- ग्राइंड किए हुए डेट्स,1 टीस्पून खसखस को पैन में डालें,और एक चमचे की मदद से ड्राई फ्रूट और डेट्स को मध्यम आंच में फ्राई करें।
- यह विधि 8 से 10 मिनट तक करनी है,जब तक की सभी ड्राई फ्रूट्स डेट्स के पेस्ट के साथ अच्छे से ना मिल जाए।
- अब गैस को बंद कर दें,और मिश्रण को 5 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
- ड्राई फ्रूट्स स्वीट रेसिपी का मिश्रण बनकर तैयार है,दोनों हाथों मैं थोड़ा सा घी लगाएं,और रोल तैयार करें। (आप चाहे तो मिश्रण के लड्डू भी बना सकते हैं।)
- रोल बनाने के लिए एक फूड पेपर ले,और उस पर मिश्रण रखें मिश्रण को हाथों की उंगलियों की मदद से रोटी आकार में फैलाएं।
- अब तिल और खसखस को रोल के ऊपर कोडिंग करें,और पेपर से ही गोल-गोल मोड़ते हुए रोल तैयार करें।
- 30 मिनट के लिए सेट होने को रख दे,30 मिनट बाद ड्राई फ्रूट स्वीट रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी।
- तैयार किए गए रोल में से मोटी-मोटी स्लाइस काट ले,और एक प्लेट में सर्व करें।
- Dry Fruits Sweet Recipe बनकर तैयार है,रक्षाबंधन के पर्व पर अपने भाइयों को खिलाएं।

सुझाव-
- खजूर का पेस्ट बिना पानी डाले,एक बार में ही दर-दरआ पीस कर उसका पेस्ट बनाएं।
- आप अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते है।
- ड्राई फ्रूट्स को मध्यम आंच पर फ्राई करें,ताकि ड्राई फ्रूट्स क्रिस्पी हो जाए,और ड्राई फ्रूट्स की बनी मिठाई खाने में स्वादिष्ट लगे।
- इस बात का ध्यान रहे,इस मिठाई को बनाने में कहीं भी पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये रक्षाबंधन में बनाएं Dry Fruits Sweet Recipe बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-


















तैयारी 





