फेनी रेसिपी : रक्षाबंधन के त्यौहार में बनाएं फेनी रेसिपी अगर आपको मीठा खाने का शौक है,तो बहुत ही कम समय में और जल्दी बनने वाली यह रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,और कुछ ही सामग्री से जल्दी से बनने वाला व्यंजन है, घर में अगर अचानक से मेहमान आ जाते हैं,और मेहमानों के लिए खाने के साथ कुछ मीठा बनाना चाहते हैं,तो इस रेसिपी को जरूर बनाएं।

फेनी रेसिपी

रेसिपी की सामग्री –

  1. फेनी- 150 ग्राम
  2. 1 kg – दूध (milk)
  3. 2 टीस्पून – देशी घी
  4. मेवा- बादाम,काजू,किशमिश,चिरौंजी,पिस्ता (बारीक कटा)
  5. 1/2 – इलायची पाउडर
  6. 1 Cup – चीनी

फेनी रेसिपी बनाने की विधि –

  1. गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक पैन में दूध डालें,और पकने के लिए छोड़ दें।
  2. एक कढाई ले,कढ़ाई में दो चम्मच घी डालें,और फेनी को डालकर 4 से 5 मिनट खुशबू आने तक fry करें।
  3. दूध में जब एक उबाल आ जाए,तब दूध में चीनी और मेवा डालें बादाम, काजू,किशमिश,चिरौंजी को डालकर 4 से 5 मिनट पका ले।
  4. अब भुनी हुई फेनी को पकाते हुए दूध में डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक लगभग तीन से चार मिनट पकाएं।
  5. निर्धारित समय के बाद गैस को बंद करें,और फेनी को एक प्लेट या कटोरी में निकले।
  6. काजू,बादाम पिस्ता को छोटे टुकड़ों में काट लें,और गरमा गरम फेनी के ऊपर डालकर गार्निश करें,और सर्व करें।

सुझाव-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here