मटर कचोरी रेसिपीlPeas Kachori-सर्दियों के मौसम में अक्सर कुछ अलग और हटके खाने का मन करता है,आज हम आपके लिए मटर कचोरी रेसिपी लेकर आए हैं, इसे बनाना बहुत आसान है और यह कचौरी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली कचोरी है मटर कचोरी को बनाना बहुत आसान है,इसे आप कम समय में और आसान विधि से बना सकते हैं,अगर आप घर में कोई छोटे से बर्थडे पार्टी या फिर कोई फंक्शन कर रहे हैं,उसमें मटर कचोरी बनाकर सर्व करें यकीन मानिए आपके मेहमानों को यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी मटर कचोरी को आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं।

मटर कचोरी रेसिपीl
मटर कचोरी रेसिपीl

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   35 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीतैयारी का समय 20 मिनट


पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय 15 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी कितने लोगों के लिए 4

मटर कचोरी बनाने की सामग्री – (Ingredients)

गेहूं का आटा 2 cup
हरी मटर के दाने (दरदरी पिसी हुई) 1 cup
हरा धनिया ( बारीक कटा) 2 tbsp
तेल 2 tbsp
अमचूर पाउडर 1/2 tbsp
नमक (स्वादानुसार) 1/2 tbsp
अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) 1 inc
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 2
जीरा 1/4 tbsp
हींग ( छोटा चम्मच) 1/2 tbsp
धनिया पाउडर 1/2 tbsp
लाल मिर्च पाउडर 1/2 tbsp
सौंफ पाउडर 1/4 tbsp
गरम मसाला 1/2 tbsp
कचौरियां तलने के लिए 2 cup तेल
   

 

आप पढ़ रहे है मटर कचोरी रेसिपी ? अगर आप चाहे तो आप #1Gobhi Paratha और #2Dahi Paratha Recipe  बना सकती है |मटर कचोरी रेसिपीlPeas Kachori

मटर कचोरी बनाने की विधि – (How to make Matar Kachori)

  1. आटे में आधा चम्मच नमक और 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिला ले।
    आधा कप पानी की सहायता से आटे को नरम गूथ ले।
    गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये 10 से 15 मिनिट तक एक कपड़े से ढक कर रख दे।
    जब तक आटा सेट होने के लिए रखा है,तब तक,कचौरी में भरने के लिये मटर की स्टाफिंग तैयार कर लेते है
    सबसे पहले मटर को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
  2. गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करने को रख दे।
    गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिए जीरा ब्राउन होने के बाद धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, सौंफ पाउडर डालकर मसाले को थोड़ा सा fry करें और पिसे हुये मटर डाल दे।
  3. मटर के साथ ही नमक, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल दे।
    अब अच्छे से चलाते हुए 2 से 3 मिनिट fry कर ले।
    कचौरियों में भरने के लिये स्टाफिंग तैयार है।
    स्टाफिंग को प्लेट में निकाल सर थोड़ा सा ठंडा कर ले।
    कढ़ाही में कचौरियां तलने के लिये तेल डाल कर गरम कर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे से लोइयां तोड़ ले।
    इतने आटे से लगभग 7 से 8 लोइयां बन जाएंगी।मटर कचोरी रेसिपीlPeas Kachori
  4. स्टाफिंग को भी 7 से 8 भागों में बांट कर एक लोई उठाइए और इसे हाथ से ही बढ़ा कर बीच में गड्ढा बनाकर एक स्टाफिंग रख ले और उंगलियों की सहायता से कचौरी को अच्छे से बंद करें।
    स्टाफिंग भरे लोई को हथेली से दबाकर चपटा कर ले।
    स्टॉकिंग की गई कचोरी को दोनों हाथों की मदद से 3 इंच के व्यास में बेल ले।
    इसी तरह सारे आटे की कचौरी तैयार करना हैं और ये बेली हुई 2-3 कचौरियों को गरम तेल में डाल मध्यम आज पर पलट पलट कर कचौरियां ब्राउन होने तक तलिये।
  5. तली कचौरियां किसी प्लेट में पेपर बिछाकर निकालें और दूसरी कचौरियां तलने के लिये कढ़ाही में डालिये।
    अब इसी तरह सारी कचौरियां तलकर तैयार कर ले।
    कचौरियां तलने में लगभग 8 मिनिट लगेगा।
    गरमा गरम मटर की खस्ता कचौरियां तैयार हैं।
    मटर की गरमागरम कचौरियां,हरे धनिये की चटनी या फिर टमाटर की मीठी चटनी के साथ सर्व करें और सब को खिलाएं।

 

सुझाव-

कचोरी को खस्ता बनाने के लिए आटे को ज्यादा ना मसले।
आप चाहे, तो कचौरियों को बेलन की मदद से बना सकते हैं।
मटर की कचोरी को मध्यम आंच पर ही तले इससे की मटर की कचोरी खसता बने।मटर कचोरी रेसिपीlPeas Kachori

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here