मालपुआ रेसिपी- रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है,इस त्यौहार को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए सभी बहनें अपने भाइयों के लिए यह मालपुआ रेसिपी जरूर बनाएं मुलायम और मीठे मालपुआ सभी को बहुत पसंद आएंगे।
कुछ लोग सोचते हैं,की मालपुआ को घर पर नहीं बनाया जा सकता है,लेकिन घर पर नरम मुलायम मालपुआ आसानी से बनाया जा सकता है,यह कुछ ही सामग्री से कम समय में बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट स्वीट रेसिपी है।

मालपुआ की रेसिपी

मालपुआ रेसिपी बनाने की सामग्री-

  • 1 Cup – मैदा का आटा
  • 1/2 Cup – खोया
  • 1 Cup – चीनी
  • 1/2 चम्मच -इलायची (पाउडर)
  • 1/4 Cup – सूजी
  • 2 Cup – दूध (milk)
  • 1 Cup – पानी
  • 2 Cup – देसी घी ( आवश्यकता अनुसार)

मालपुआ रेसिपी बनाने की विधि-

  • सबसे पहले एक बड़ा बर्तन ले,और उसमें 1 Cup आटा,सूजी डालें और दोनों को अच्छे से मिला ले।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर आटे और सूजी का चिकन बेटर बना ले,बेटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
  • तैयार किए गए बेटर में खोया डालें,और अच्छे से मिला ले,ताकि इसमें एक भी गोलियां ना रहे और फिर 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • मालपुआ बनाने के लिए चासनी तैयार करेंगे,गैस को मध्य आज पर जलाएं,और गैस पर एक पेन रखें,पेन में एक कप पानी और एक कप चीनी डालें।
  • चासनी में खुशबू के लिए इलायची पाउडर और रंग आने के लिए केसर को डालेंगे,चासनी को ना ज्यादा पतला और ना बहुत ज्यादा गाढ़ा बनाना है। (चासनी बिना तार की बनाएं)
  • अब एक नॉन स्टिक पैन ले,और उसमें दो कप देसी घी डालकर गर्म करें,पैन में घी इतना होना चाहिए,जितना की पूरी बनाने में उपयोग में लाते हैं।
  • अब तैयार किए गए पेस्ट को एक चम्मच की मदद से छोटी पूरी की आकार में मालपुआ बनाएं।
  • जब मालपुआ एक तरफ हल्के भूरे रंग का शिख जाए।
  • तब इसे पलट कर दूसरे तरफ भी शेक ले,मालपुआ को दोनों तरफ भूरे रंग का होने के बाद एक प्लेट में निकालना ले।
  • अब तैयार किया गया मालपुआ को चाशनी में डालें।
  • मालपुआ को चासनी से 2 से 3 मिनट बाद ही बाहर निकले ताकि चासनी मालपुआ के अंदर तक पहुंच जाए।
  • गरमा गरम मालपुआ बनकर तैयार है,मालपुआ को एक प्लेट में सर्व करें,और गार्निशिंग के लिए बादाम पिस्ता डालें।

सुझाव-

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here