सरसों का साग रेसिपी|Sarson Ka Saag Recipe in hindi-; सर्दियों के मौसम में पंजाब हो या फिर भारत में कहीं भी हर किसी के घर में सरसों का साग और मक्के की रोटी तो जरूरी बनती है,सरसों का साग बनाना जितना ही कठिन लगता है,उससे कई ज्यादा खाने में स्वादिष्ट लगता है,सरसों का साग बनाने के लिए सरसों के पत्ते,पालक और बथुए की जरूरत पड़ती है,सर्दियों के मौसम में यह आसानी से मिल जाता है,आज हम आपके लिए सरसों की साग रेसिपी लेकर आए हैं,जिसे आप घर पर आसान विधि से बना सकते हैं।-सरसों का साग रेसिपी|Sarson Ka Saag Recipe in hindi

सरसों का साग रेसिपी|Sarson Ka Saag Recipe in hindi

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

कुल समय   35 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय 20 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीकितने लोगों के लिए 04

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी       Easy 

 

आवश्यक सामग्री-Ingredients for Sarson ka Saag Recipe

500 gram-सरसों के हरे पत्ते
200 gram-पालक
100 gram- बथुआ
1 -टमाटर ( बारीक कटा )
2 – हरी मिर्च
2 इंच अदरक का टूकड़ा
7 से 8 – लहसुन की कलियां ( कुटी हुई)
2 tbsp- सरसों का तेल
3 tbsp – घी
1/2 tbsp – जीरा
2 – साबुत लाल मिर्च
1/2 – हल्दी पाउडर
1/2 -tbsp धनिया पाउडर
2 tbsp – मक्के का आटा
1/2 tbsp – लाल मिर्च पाउडर
नमक- स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच )

आप पढ़ रहे है सरसों का साग रेसिपी ? अगर आप चाहे तो आप #1Gobhi Paratha और #2Dahi Paratha Recipe  बना सकती है |

Sarson Ka Sag Recipe

सरसों का साग बनाने की विधि – (How to make Sarson Ka Saag Recipe)

  1. सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह साफ पानी से धोकर रख ले।
    धोए हुए सरसों,पालक,बथुआ को 5 मिनट के लिए रख दें ताकि उसका पानी निकल जाए ।
    पत्तों को मोटा-मोटा काट कर कुकर में डालें, एक कप पानी डाल कर एक सिटी लगाकर उबाल ले।
    कुकर की एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें,और प्रेसर खतम होने दें।
    अब साग से पानी को निकाल कर साग को एक अलग प्लेट में निकाल ले और ठंडा कर ले।
    मिक्सर जार में डालकर उबले साग के पत्तों,हरी मिर्च,अदरक लहसुन को हल्का दर्द का पीस लें।
  2. अब एक पतीला ले और उसमें एक चम्मच देसी घी डालकर पिसा हुआ सरसों का साग डालें।
    एक छोटी कटोरी में मक्के के आटा को एक कप पानी डालकर पतला घोल बनाएं।
    मक्के के आटे का तैयार घोल सरसों के साग में धीरे-धीरे डालें और एक चमचे की मदद से चलाते रहें।
    यह विधि बड़े सावधानी के साथ करना है ताकि उसमें मक्के की आटे की गुठली ना पड़ जाए।
    सरसों के साग को धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं बीच-बीच में चमचे की मदद से चला कर देखते रहे। सरसों का साग रेसिपी|Sarson Ka Saag Recipe in hindi

Sarson Ka Saag Recipe-Final Touch


10 मिनट बाद जब सरसों का साग अच्छे से पक जाएगा तब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम करें।
तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें जीरा,खड़ी लाल मिर्च, बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।
प्याज का रंग जब हल्का भूरा हो जाए तब उसमें बारीक कटा टमाटर डालेंगे और स्वाद अनुसार नमक डालकर 3 से 4 मिनट टमाटर के गलने तक पका लेंगे।
अब इसमें मसाले डालेंगे हल्दी,लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर डालकर मसालों को 1 मिनट तक फ्राई करेंगे।
अब तड़के को सरसों के साग मैं डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे इसके बाद 2 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं गे।
गरमा गरम सरसों का साग बनकर तैयार है,

Sarson Ka Saag सर्व करें-

सरसों के साग में ऊपर सेदेसी घी डालकर आप इसे मक्के की रोटी,बाजरे की रोटी या फिर गेहूं की रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। सरसों का साग रेसिपी|Sarson Ka Saag Recipe in hindi

Sarson Ka Sag Recipe
Sarson Ka Sag Recipe

सुझाव-Protip

सरसों के साग को आप उबालकर उसके पानी को अगर निकाल देंगे तो सरसों का स्वाद और भी स्वादिष्ट बनेगा।
Sarson Ka Saag में ऊपर से घी डालकर जरूर खाएं इससे सरसों के साथ का स्वाद 4 गुना बढ़ जाता है।
सरसों के साग को आप दोपहर के भोजन और रात के भोजन में भी पढ़ो सकते हैं।

Conclusion-

मुझे विस्वास है आपको ये सरसों का साग रेसिपी कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |

 मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |

YOU MAY ALSO LIKE-

Q&A

Q1. साग कितने प्रकार के होते हैं ?

Ans- साग 9 प्रकार के होते हैं  (Types of saag)

(i) पुई साग  (ii) अरबी का साग (iii) सरसों का साग

(iv) सहजन का साग (v) नोनिया साग (vi) चिरोटा का साग

(Vii) पालक साग (viii) चौलाई का साग  (ix) बथुआ का साग

Q2 कौन सा साग सबसे अच्छा है ?

Ans-पालक साग (Palak) को पालक के नाम से जाना जाता है। यह गहरे हरे रंग का है, जो त्वचा ,बालों, और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। यह साग रक्त शर्करा में सुधार करने में सहायक है और यह हड्डियों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है और कैंसर के खतरे को कम करता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here