आज हम आपके साथ में Chawal Ki Kheer Recipe शेयर करने जा रहे हैं,जैसे कि आप जानते हैं, चावल की खीर खाना लोग बहुत पसंद करते हैं। Chawal Ki Kheer Recipe बनाना बहुत ही आसान है, इसे आप घर में बहुत ही आसानी से बना सकते हैं, अगर घर में कुछ मीठा बनाने का मन हो तो सबसे पहले लोग चावल की खीर खाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे चावल की खीर कैसे बनाते हैं।
Chawal Ki Kheer Recipe बनाने की सामग्री-
- 1 लीटर दूध
- 1cup चावल
- 2cup चीनी
- एक चम्मच किसमिस
- एक चम्मच चिरौंजी
- कद्दूकस किया हुआ नारियल एक बड़ा चम्मच
- 50ग्राम मखाने बारीक कटे हुए
- 4 से 5 बादाम बारीक कटे हुए
- 10-12 काजू बारीक कटे हुए
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- एक चुटकी केसर
- गुलाब जल एक छोटा चम्मच
Chawal Ki Kheer Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले गैस को Medium flame मैं on करेंगे और उसमें एक बर्तन रखेंगे, कढ़ाई या फिर भगोना।
- बर्तन में 1 लीटर दूध डालेंगे, दूध को अच्छे से एक उबाल आने तक पका लेंगे।
- चावल को पानी से साफ कर ले और फिर दूध में चावल को डाल देना है,और एक चम्मच की मदद से दूध और चावल को अच्छे से मिक्स कर लेना है।
- अब इसमें जो Dry fruit कटे हुए थे,वो डालेंगे, इलायची पाउडर डालेंगे,और 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं गे।
- चावल जब अच्छे से पक जाए तो उसमें गुलाब जल, केसर डालकर गैस को बंद कर दें,और ढककर 4 मिनट के लिए रख दे,और थोड़े से ड्राई फ्रूट खीर के ऊपर डालकर सजाएं और सबको खिलाएं,
- अगर आपको हमारी यह chawal ki kheer पसंद आई हो तो, इस रेसिपी को जरूर try करें।


























