Mutton Kabab Recipe- खाने में जो लोग नॉन वेज खाना पसंद करते हैं,उन लोगों को अगर नॉनवेज खाने की सिर्फ बात ही करो तो उनके मुंह में पानी आ जाता है,नॉनवेज खाने वालों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आपके लिए लेकर आए हैं मटन कबाब रेसिपी जिसे आप घर पर ही स्वादिष्ट और चटपटा मसालेदार बना सकते हैं,वैसे तो नॉनवेज बनाने में बहुत से ऐसी रेसिपी है,जिसे आप बना कर खा सकते हैं,लेकिन मटन कबाब की तो बात ही अलग है,घर में अगर कोई मेहमान आए जो नॉनवेज खाने का शौक रखते हैं और आपको जल्दी से कुछ अच्छा बनाना है,तो Mutton Kabab Recipe जरूर बना कर खिलाएं।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |
Mutton Kabab Recipe बनाने की सामग्री-;
- 500 – ग्राम मटन (उबला हुआ और मसाला मिला हुआ)
- 1 कप – प्याज ( बारीक कटा हुआ)
- 2 टेबलस्पून – अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 3 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 टेबलस्पून – धनिया पाउडर
- 1 टेबलस्पून – जीरा पाउडर
- 1 टेबलस्पून – गरम मसाला
- 2 टेबलस्पून – चावल का आटा
- 2 टेबलस्पून – हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 1 टेबलस्पून – नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
खड़े मसाले –Ingredients
- दालचीनी,तेजपत्ता,हरी इलायची,इलायची,काली मिर्च,लॉन्ग
Mutton Kabab Recipe बनाने की विधि-
- मटन कबाब बनाने के लिए सबसे पहले कीमा को अच्छी तरह से धो लें और गैस को मध्यम हाथ में जला ले।
- गैस पर कुकर रखें और कुकर में मटन और खड़े मसाले एक कप पानी डालकर तीन सीटी आने तक पका लें।
- कुकर की गैस खत्म होने के बाद मटन को एक अलग बर्तन में निकाल ले और 5 मिनट के लिए साइड में रख दें ताकि यह ठंडा हो जाए।
- मटन जब ठंडा हो जाए तब मटन को एक ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
- अब बारी पीसे हुए मटन को एक बाउल में निकाल लेंगे,और उसमें सारे मसाले और बारीक कटा हुआ प्याज,हरा धनिया, हरी मिर्च,नींबू का रस और नमक को डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।
- अब तैयार किए गए मिश्रण के बराबर आलू की टिक्की आकार के कबाब बना लें।
- जब सारे कबाब बना ले उसके बाद गैस को medium flame में on करें और गैस पर एक कढ़ाई रखें।
- कढ़ाई में कबाब तलने के लिए लगभग 2 से 3 Cup तेल डालें और जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए।
- तब कढ़ाई में दो से तीन कबाब डालकर अच्छे से medium flame में दोनों तरफ से अच्छे से पलट-पलट कर पका लें।
- कबाब जब दोनों तरफ से ब्राउन कलर के दिखने लगे तब आपके कबाब पक चुके हैं, एक चम्मच की मदद से प्लेट में निकाल ले।
- गरमा-गरम Mutton Kabab Recipe बनकर तैयार हैं,एक प्लेट में प्याज और चटनी के साथ सर्व करें।
सुझाव-Suggestion
- मटन कबाब को अगर आप ज्यादा तेल में नहीं चलना चाहते हैं तो आप एक पैन में थोड़े से तेल के साथ भी पका सकते हैं।
- मटन कबाब की चटनी चटपटी और हल्की सी खट्टी ज्यादा अच्छी लगती है।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये मटन कबाब रेसिपी बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 





