Straberry Lassi Recipe-; स्ट्रॉबेरी जितना देखने में अच्छी लगती है उससे कई ज्यादा खाने में स्वादिष्ट लगती है, स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती है यह वजन कम करने में भी सहायता करती है,यह लो कैलोरी फल है कैंसर के बचाव के लिए और हृदय को स्वस्थ रखने तथा आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है,स्ट्रॉबेरी मैं कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर पर अच्छा असर डालते हैं।

Strawberries Diet Benefits
स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को ठीक रखने तथा कब्ज,एसिडिटी,गैस जैसी समस्याओं को दूर करता है,सबसे महत्वपूर्ण स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वजन कम करने त्वचा को खूबसूरत बनाने चेहरे की झुर्रियों को कम करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए आपके लिए लेकर आए हैं,स्ट्रॉबेरी लस्सी रेसिपी जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
Straberry Lassi Recipe बनाने की सामग्री-
250 gram स्ट्रॉबेरी
400 gram दही
3 टीस्पून चीनी ( स्वाद अनुसार)
क्रशड आइस क्यूब
1 टीस्पून क्रश किया हुआ बादाम

Straberry Lassi Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे पानी से साफ कर ले।
- अब एक ब्लेंडर जार ले और उसमें स्ट्रॉबेरी,दही,चीनी और क्रशड Ice Cube को डाल कर ब्लेंड कर ले।
- ठंडी-ठंडी लस्सी बनकर तैयार है,लस्सी को सर्व करने के लिए कांच के ग्लास का उपयोग करें।
- अब गिलास में लस्सी को डालें और ऊपर से बारीक कटा बादाम डालें,ताकि लस्सी देखने में और भी स्वादिष्ट लगे।
- लस्सी बनकर तैयार है,अब आप इसे पीकर इसके स्वाद का अनुभव कर सकते हैं।
सुझाव-
- स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने में चीनी का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- आइस क्यूब की जगह आप लस्सी बनाने में ठंडे पानी का उपयोग भी कर सकते हैं।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये स्ट्रॉबेरी लस्सी (straberry lussi)बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |





















