Soot Pheni Recipe-; नाग पंचमी और रक्षाबंधन के पर्व पर बनने वाली यह रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,जैसे कि परंपरागत भारत में रक्षाबंधन और नाग पंचमी के पर्व पर सूत फेनी जरूर ही बनती है,सावन के पर्व जब तक चलते हैं लोग सूत फेनी को खाना बहुत पसंद करते हैं,और अगर यह बताएं कि यह रेसिपी सबसे ज्यादा फेमस कहां है,तो सबसे ज्यादा इस रेसिपी को उत्तर प्रदेश में बनाया जाता है,सूत फेनी को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है, अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन है,तो झटपट से यह रेसिपी बनाएं और Soot Pheni Recipe को खाकर इसका आनंद उठाएं सूत फेनी को आप ब्रेकफास्ट, लंच,डिनर मैं बना कर खा सकते हैं।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |
Soot Pheni Recipe बनाने की सामग्री-
- 250 gram – सूत फेनी
- 1 लीटर – दूध
- 4 टीस्पून – चीनी
- 1 टीस्पून – देसी घी
- 1/2 टीस्पून – इलायची पाउडर
- सूखी मेवा –
- काजू,बादाम,किसमिस,नारियल,चिरौंजी ( बारीक कटे )
Soot Pheni Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उस पर एक कढ़ाई रखें।
- कढ़ाई में एक चम्मच देसी घी डालें,जब देसी घी हल्का सा गर्म हो जाए तब उसमें सूत फेनी डालकर 5 मिनट तक fry कर ले।
- अब सूत फेनी को एक अलग प्लेट में निकाल ले।
- गैस पर एक पतीला रखें और उस पर दूध डालकर दूध को अच्छे से पका ले।
- पके हुए दूध में ड्राई फ्रूट्स और चीनी डाल कर अच्छे से चलाएं जब तक कि चीनी घुल ना जाए।
- सारी मेवा डालने के बाद दूध को लगभग मध्यम आंच में 10 मिनट तक पकाना है।
- निर्धारित समय के बाद गैस को बंद कर दें,और सूत फेनी को दूध में डालकर एक चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं।
- 5 मिनट के लिए पतीले को ढक कर रख दें,ताकि सूत फेनी दूध में अच्छे से मिल जाए ।
- गरमा-गरम Soot Pheni Recipe बनकर तैयार है,अब सूत फेनी को एक सर्विंग बाउल में सर्व करें।
स्वाद –
- स्वादिष्ट और मीठा
सुझाव-
- सूत फेनी में आप अपने मनपसंद सूखे मेवा डाल सकते हैं। नारियल को कद्दूकस करके ही डालें इससे स्वाद और अच्छा आएगा।
- सूत फेनी को बनाकर ज्यादा टाइम के लिए ना रखें इससे सूत फेनी का स्वाद कम हो जाता है।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये सूत फेनी (Soot Pheni Recipe)बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 









