दाल मखनी रेसिपी: घर पर आए मेहमानों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट दाल मखनी यह रेसिपी खाने में चार चांद लगा देती है, दाल मखनी पंजाबी खाने में या फिर पूरे भारत में बहुत ही लोकप्रिय है। दाल मखनी का स्वाद बहुत ही लुभावना होता है, जिसका नाम सुनने के बाद आप इसे न कह ही नहीं सकते। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं,उनके लिए वेज रेसिपी में दाल मखनी बहुत ही अच्छी रेसिपी है।
दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री:
स्वादिष्ट दाल को घर पर ही बाज़ार जैसा टेस्ट दिया जा सकता है,साबुत उदड़ की दाल में मक्खन, कसूरी मेथी, हरी मिर्च और टमाटर का तड़का उसके टेस्ट में जान डाल देता है,दाल मखनी को आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
दाल मखनी को कैसे सर्व करें:
दाल मखनी को रोटी,चावल,नान या मिस्सी रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
सामग्री –
- 2 कप – साबुत उड़द दाल
- 1 कप – राजमा
- पानी – आवश्यकता अनुसार
- 3 – प्याज (बारीक कटा)
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 टीस्पून -अदरक लहसुन का पेस्ट
- 2 टीस्पून -मक्खन
- 1 – तेजपत्ता
- 1 टीस्पून -तेल
- 2 टीस्पून – जीरा
- 1 टीस्पून – कस्तूरी मेथी
- 2 कप – टमाटर प्यूरी
- 1 टीस्पून – लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून – हल्दी पाउडर
- 1 टीस्पून -धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून – गरम मसाला
- 1 ½ कप – क्रीम
- हरी मिर्च – लंबाई में कटी (सजाने के लिए)
- बारीक कटी – हरी धनिया
दाल मखनी बनाने की सामग्री –
- सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को रात भर के लिए भिगोने को रख दें।
- एक प्रेशर कुकर में राजमा,दाल,पानी,एक बड़ा चम्मच नमक और अदरक डालकर उबलने के लिए रख दें, जब तक वह मुलायम न हो जाए।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक पैन में मक्खन गर्म करें,और उसमें जीरा,तेजपत्ता,बारीक कटा प्याज भूरा रंग होने तक fry करें।
- अब टमाटर प्यूरी,नमक,मिर्च और सभी मसाले को डालकर तेज़ आंच पर फ्राई कर लें,जब तक तेल अलग न हो जाए।
- अब इसमें उबली हुई राजमा,दाल को डाल दें,और अच्छे से मिलाएं, ध्यान रहे कि दाल न ज़्यादा गाढ़ी हो और न ही ज़्यादा पतली।
- अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी डाल सकते हैं,बिना ढके हल्की आंच पर रख दें।
- ऊपर से क्रीम डालकर हरी धनिया और हरी मिर्च से गार्निश करें, और गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
सुझाव-
- नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार कर सकते हैं। अगर आप प्याज लहसुन नहीं खाते हैं,तो दाल मखनी बिना प्याज लहसुन के भी स्वादिष्ट बनती है।
- हम आशा करते हैं,कि आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई होगी अगर आपको इस रेसिपी में कोई त्रुटि नजर आती है,तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। धन्यवाद !
- YOU MAY ALSO LIKE this recipe –


























