Kesar Rajbhog Recipe एक लोकप्रिय रेसिपी है जिसको लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं, राजभोग खाने में जितना स्वादिष्ट होता है,उससे कई ज्यादा देखने में अच्छा लगता है,राजभोग में चार चांद तब लग जाते हैं,जब इसमें ड्राई फ्रूट की स्टाफिंग करके बनाया जाता है,जब हम राजभोग को खाते हैं,तो इसमें केसर,काजू, बादाम,पिस्ता,छेना इत्यादि का स्वाद मिलता है,अधिकतर जब आप बाजार जाते हैं तो मिठाई की दुकान में बहुत सी मनपसंद मिठाइयां खरीदते हैं Kesar Rajbhog Recipe जैसी मिठाई खाने के बाद मन में एक बार यह ख्याल भी आता है,कि काश हम यह मिठाई घर पर बना सकते।
आप इस मिठाई को किसी त्योहार या घर में बच्चों के जन्मदिन पर बना सकते हैं,यह मिठाई आपके मेहमानों को घर के बड़े, बच्चों सभी को बहुत पसंद आएगी। और जब आप घर के पार्टी में खाना सर्व करेंगे उसके साथ जब कुछ मीठे में राजभोग देंगे तो आपकी पार्टी में चार चांद लग जाएंगे,आज हम आपके लिए बहुत ही आसान तरीके से राजभोग की रेसिपी लेकर आए हैं इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे घर पर बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं।

कितने लोगों के लिए-5
Kesar Rajbhog Recipe बनाने की सामग्री-
- दूध(Milk): 2 लीटर
- निम्बू(Lemon) : 1 (3 चम्मच)
- रावा/सूजी- 1 चम्मच
- 2- काजू,बादाम,पिस्ता (बारीक कटे)
- चासनी बनाने के लिए-
- चीनी- 300 ग्राम
- पानी- 8 कप
- केसर- 1 चम्मच
Kesar Rajbhog Recipe बनाने की विधि-
- गैस को medium flame में on करें और दूध को उबलने के लिए रख दे और तब तक निम्बू का रस निकाल लें।
- दूध को उबाल जाने के बाद गैस को बंद कर दे,और फिर दूध में थोड़ा-थोड़ा निम्बू का रस डालकर उसे धीरे-धीरे मिलाये और फिर 2 मिनट के लिए छोड़ दे।
- अब आपको यह ध्यान देना है कि दूध अच्छे तरह से फट गया है, कि नहीं अगर दूध फट गया है तो किसी पतीले पे सूती कपड़ा डालकर उसमे फटे हुए दूध को डाल दे।
- फिर ठंढा पानी से अच्छे से धो ले,और अच्छे से पानी निचोड़ दे 15 मिनट के लिए लटका कर छोड़ दे।
- जब फटे हुए दूध के मिक्सर से पानी निकल जाए तब इसे किसी बर्तन में निकालें और उसे करीब 5 मिनट तक हाथ से आटे की तरह गूठे और चिकना करेंगे।

- फिर उसमे रावा/सूजी,चीनी डालकर थोड़ी देर मिलायेगे और 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दे।
- मिक्सर को एक बार फिर से मिला ले,और उसमे थोड़ा सा तोड़कर लोई बना ले,और उसके अंदर ड्राई फ्रूट्स डाल दे।
- ड्राई फ्रूट की स्टाफिंग करके अच्छे से गोल करके गोलाकार में बना ले, ऐसे ही पुरे राजभोग को बना ले।(राजभोग का साइज रसगुल्ले से थोड़ा बड़ा होता है)।
- अब चीनी की चासनी बना लें तो उसके लिए किसी कढ़ाई में 300 ग्राम चीनी, 8 कप पानी और केसर को डाल दे और medium flame मैं 10 मिनट तक पकाये गे।
- अब चासनी में राजभोग के गोले को डाल देंगे,और ढककर medium flame मैं 15 मिनट तक पकाये गे।
- जब राजभोग पाक जायेगा तो वो दुगुने साइज का दिखने लगता है,अब गैस को बंद कर दे और उसे थोड़ी देर तक ठंढा होने के किये छोड़ दे।
- फिर उसे किसी कटोरे में निकाल ले और राजभोग बनकर तैयार हो गया है।
नोट-
- छेना को पानी से जरूर छान ले ताकि उसका सारा खट्टापन निकाल जाये।
- पनीर को ज्यादा नहीं मसलना है,नहीं तो राजभोग सख्त हो जाएगा।
- राजभोग के लोई को अच्छे से गोल करे, नहीं तो पानी पे वो टूट सकता है ।
हम आशा करते हैं,कि आपको हमारी यह रेसिपी बहुत ही पसंद आएगी अगर आपको इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट है, तो आप हमसे बेझिझक पूछ सकते हैं हमें खुशी होगी कि हम आपके लिए कुछ कर सके । धन्यवाद?
YOU MAY ALSO LIKE-
- Aam ki Chatni Kaise Banate hai in 2022
- मैंगो कुल्फी रेसिपी इन हिंदी
- बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी
- Veg Manchurian Recipe in Hindi in summer 2022
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022


























