पनीर लबाबदार रेसिपी:- पनीर लबाबदार जो की बहु चर्चित रेसिपी है 2024 में यह एक ट्रेडिंग रेसिपी है इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है, इसे बनाने में ना ही आपको बहुत ज्यादा सामग्री लगेगा और ना ही बहुत ज्यादा समय, तो आइए Simple 5 steps में सीखते हैं पनीर लबाबदार बनाने की संपूर्ण विधि।
आपने मटर पनीर, शाही पनीर, पनीर भुर्जी, चिली पनीर प्रकार के पनीर से बने हुए रेसिपी को खाई होगी और बनाया भी होगा, इसी क्रम में आज हम आपके लिए एक अनोखा पनीर रेसिपी लेकर आए हैं जिसका नाम है (Paneer lababdar) पनीर लबाबदार, जो कि जैसा इसका नाम लबाबदार है वैसा ही तरल लबाबदार होता भी है इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है।

पनीर से बने रेसिपी खाने के फायदे –
Paneer में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और साथ ही कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। Paneer खाने से एनर्जी बनी रहती है। पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ यह हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। Paneer lababdar
घर पर आसानी से बनाएं पनीर लबाबदार की रेसिपी।
- Total Time : 35min
- Preparation Time : 5min
- Cooking Time :30
- Servings :4
- Cooking Level :Low
- Course: Main Course
- Calories:110
- Cuisine: Indian
- Author: Deepa kushwaha
सामग्री: Ingredients
- 2-3 कप पानी
- 3 बड़े टमाटर की प्यूरी(भुने टमाटर की पेस्ट)
- 1 चम्मच – काजू का पेस्ट
- 1-2 हरी मिर्च
- एक चम्मच तेल
- 1 चम्मच – लहसुन-अदरक का पेस्ट
- 3 – चम्मच मक्खन
- 2 – तेज पत्ता
- 1 इंच – दालचीनी
- 1/2 चम्मच – कसूरी मेथी
- 1 – प्याज (बारीक कटा)
- 1/2 चम्मच – हल्दी
- 1/2 चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच – धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच – जीरा पाउडर
- 200 gram – पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 2 चम्मच – क्रीम
- 1चम्मच – गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- बारीक कटा हरा धनिया।
विधि:
Step 1
सबसे पहले सारी सामग्री को तैयार करके रख ले। अब एक पैन में तेल और मक्खन डालें और इसमें हरी मिर्च,तेज पत्ता, लहसुन, अदरक पेस्ट और दालचीनी डालकर पका लें। अब इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक पका लें।फिर इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला ले।
Step 2
अब इन सभी मसाले को कुछ देर ढक कर पकाएं फिर इसमें काजू का पेस्ट डालें और प्याज की प्यूरी को डालकर कुछ देर अच्छे से पकाएं।
Step 3
अब इसमें नमक और पानी डालें और सभी चीज को अच्छे से मिक्स कर लें, ग्रेवी पक जाने के बाद इसमें पनीर के cubes को डालें और इन क्यूबेस को भी ग्रेवी के साथ पका लें।
Step 4
यह सुनिश्चित होने के बाद की cubes ग्रेवी में अच्छे से पक गए हैं अब इसमें गरम मसाला, दो चम्मच क्रीम और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। थोड़ी देर ढक कर पकाएं। अब आपका पनीर लबाबदार तैयार है
Step 5
धनिया पत्ती और ऊपर से क्रीम डालकर और सजा कर सर्व करें। यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक करें और शेयर करें, और कमेंट करके हमें बताएं आप किन रेसिपी पर आर्टिकल चाहते हैं। ऐसे ही अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहें Foodywaves से
- YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























